गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण कार्य का उपायुक्त व एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिसंबर 2026 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

अंडरपास चौड़ीकरण से धनबाद की दशकों पुरानी जाम और आवागमन की समस्या का होगा स्थायी समाधान

गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण कार्य का उपायुक्त व एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिसंबर 2026 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

धनबाद के गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण कार्य का उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य है, जिससे शहर की लंबी अवधि की जाम और आवागमन से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। सभी विभागों को समयबद्ध रूप से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए और निर्माण के दौरान यूटिलिटी कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

धनबाद :  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने आज सुबह गया पुल अंडर पास चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा चौड़ीकरण कार्य का निर्माण कर रही कंपनी से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। 

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि गया पुल अंडर पास धनबाद की लाइफलाइन है। इसका चौड़ीकरण पूरा हो जाने के बाद धनबाद वासियों की दशकों की समस्या का परमानेंट समाधान हो जाएगा। निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2026 निश्चित है। परंतु कार्य में तेजी लाकर इससे पूर्व ही काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा कि इस काम में पेयजल, विद्युत, पथ निर्माण,  नगर निगम,  रेलवे, भारत संचार निगम लिमिटेड सहित कई विभाग एक साथ काम कर रहे हैं। साथ ही ऊपर से नई दिल्ली,  मुंबई, गांधीधाम,  पठानकोट सहित देश के अन्य शहरों के लिए कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है। 

उपायुक्त ने कहा कि इसलिए निरीक्षण के दौरान सभी विभागों को एक साथ स्थल पर बुलाकर निरीक्षण किया है। उनको समय पर अपना काम पूरा करने का निर्देश दिया दिया है। जिससे अंडर पास चौड़ीकरण में किसी भी प्रकार का कोई विलंब और बाधा उत्पन्न नहीं हो। साथ ही निर्माण के दौरान एक यूटिलिटी कॉरिडोर भी बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिससे पानी, नाला, गैस पाइपलाइन,  फुटपाथ इत्यादि के लिए कोई परेशानी नहीं हो।

यह भी पढ़ें जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त  आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, डीटीओ  दिवाकर सी द्विवेदी, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता  मिथिलेश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक  अरविंद कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, पीएचइडी 1 के कार्यपालक अभियंता  रंजीत कुमार, पूर्व मध्य रेलवे के सहायक अभियंता ओम प्रकाश सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर  मनीष कुमार,  अतुल कुमार, जूनियर इंजीनियर  विपिन कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ