Deoghar news: उपायुक्त ने किया राजकीय श्रावणी मेला 2025 की समीक्षा, सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया
राजकीय श्रावणी मेला 2025 में 52 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक
देवघर: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक श्री अजित पीटर डुंगडुंग की सयुंक्त अध्यक्षता में आज को आर एल सर्राफ स्थित अस्थाई मीडिया सेंटर में राजकीय श्रावणी मेला, 2025 से संबंधित चौथी साप्ताहिक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी मीडिया संस्थानों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।
इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कुल 564 मजिस्ट्रेट व पदाधिकारियों के अलावा 9650 पुलिस बल की संख्या में प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही 04 सीआरपीएफ की कम्पनी, 02 पुलिस अधीक्षक, सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं। आगे मेला में 101 स्थानों पर आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। साथ ही मेला में कार्यरत कुल चिकित्सकों की संख्या 81 एवं पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या 449 है। वहीं सामान्य एम्बूलेंस 24, 108 एम्बुलेंसों की संख्या 26 एवं जीप की संख्या 05 है। 61613 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी एवं 198552 मरीजों का चिक्तिसकीय ईलाज किया गया।


इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवासन हेतु 02 टेन्ट सीटी बनाये गये हैं, जिनमे कोठिया टेंट सीटी 1500 बेड की क्षमता व बाघमारा टेंट सीटी में 350 बेड की क्षमता के अलावा आध्यात्मिक भवन में 10,000 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। आगे प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा मेला क्षेत्र में कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 34 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में दिनांक-11.07.2025 से दिनांक-05.08.2025 तक कुल 1,98,552 श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया है, जिनमें से 1,31,819 पुरूष, 57,319 महिलाएँ एवं 9399 बच्चे शामिल हैं। साथ हीं परिवहन विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 2,03,77,775.00 रुपये एवं वाणिज्य कर वसूली दिनांक 01.07.2025 से 05.08.2025 तक 953.75 लाख रूपये की प्राप्ति हुई है।
इसके अलावे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में 31 सूचना केन्द्र बनायें गऐ हैं, जहां 86,286 खोये-पाये कांवरियों को निबंधित किया गया है, जिनमें से 66066 कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया गया है। साथ हीं सूचना केन्द्रों में कुल 192, 3 बाईक उद्घोषक, 02 टोटो की प्रतिनियुक्ति के अलावा 06 सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनाया गया है। वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में शिवधुन का संचालन एवं चल कांवरियां शिव के धाम थीम पर शिवलोक परिसर में भव्य प्रर्दशन का आयोजन किया गया है, जहां रोजाना 15-17 हजार लोगों का आगमन हो रहा है।
वहीं राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान शिवगंगा व जलसार में 02 वाटर प्रोजेक्सन एण्ड लेजर शो, बाबा मंदिर व टॉवर हेतु 02 थ्री डी मैपिंग शो, 13 स्थलों पर वी0आर0 के माध्यम से बाबाधाम की पौराणिक कथा से संबंधित जानकारी देती है एवं 27 चिन्ह्ति स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सम्पूर्ण विडियो प्रस्तुत की जाती है। आगे उन्होंने जानकारी दी गयी कि विद्युत विभाग द्वारा अस्थायी विद्युत से कुल 58,35,900.00 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ हैं एवं 1788 शिकायतों के अलावे 39 स्थलों पर विद्युत नियंत्रण कक्ष, 10 विद्युत शक्ति उपकेन्द्र व 02 आपाताकालीन दल प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही नगर निगम द्वारा कुल 40,51,200.00 रूपये का राजस्व का संग्रहण किया गया है। इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन में सहयोग को लेकर सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही श्रावणी मेले की तरह भादो मेले में श्रद्धालुओं हेतु की जाने वाली सुविधाओं से सभी को अवगत कराया। प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावे मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि व जनसम्पर्क कर्मी आदि उपस्थित थे।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

