बाल मेला 2025 में विप्लव दा का दार्शनिक चित्र प्रदर्शित, किसानों को मिली सब्जी उत्पादन की ट्रेनिंग
जीवन दर्शन पर आधारित चित्र ने मोहा मन, किसानों को मिली सब्जी उगाने की सीख
बाल मेला 2025 में कलाकार विप्लव दा ने जीवन दर्शन पर आधारित चित्र प्रस्तुत किया। उद्यान विभाग के स्टॉल पर किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए मुफ्त बीज और प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।
पूर्वी सिंहभूम: शहर के जाने-माने चित्रकार विप्लव दा चतुर्थ बाल मेले में आये हुए हैं। मंगलवार को सुबह 11 बजे से एक तस्वीर बना रहे थे। तस्वीर इस बात को बताती है कि जीवन का सफर समुद्र की लहरों के समान है जो एकलय में नहीं रहती। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जैसे सूर्य सभी को ऊर्जा प्रदान करता है, उसी प्रकार सकारात्मक सोच भी हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। विप्लव दा अपने चित्र के बारे में बताते हैं-मेरी सोच यह है कि चित्र के माध्यम से जीवन का सच बताया जाए। इससे ज्यादा कुछ नहीं।
बाल मेले में झारखंड सरकार के उद्यान विभाग का भी स्टॉल लगा है। पटमदा से कृषि मित्र यहां आए हुए हैं। इन्होंने बताया कि जिन किसानों के पास 65.5 डिसमिल जमीन है, उन्हें माली की ट्रेनिंग दी जाती है। प्रशिक्षण का पहला चरण चांडिल में और आखिरी चरण नोएडा में पूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि जो इच्छुक किसान हैं, उन्हें कृषि विभाग ओल, लौकी, भिंडी, करेला, नेनुआ और गोभी के बीज मुफ्त में देता है। सरकार की मंशा यह है कि किसान सब्जियां ज्यादा से ज्यादा उगाएं ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
