Chaibasa News: राष्ट्रीय डाक सप्ताह का सफल और उत्साहपूर्ण आयोजन 

कोर बैंकिंग से ग्राहकों को कहीं से भी लेनदेन की सुविधा

Chaibasa News: राष्ट्रीय डाक सप्ताह का सफल और उत्साहपूर्ण आयोजन 
उदयभान सिंह

पूर्वी सिंहभूम में 6 से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान आईटी 2.0 और कोर बैंकिंग के जरिए डाक सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाई गई, डिजिटल प्रगति, वित्तीय समावेशन, नागरिक सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। सप्ताह में प्रश्नोत्तरी, आधार नामांकन शिविर, पौधारोपण अभियान और ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूर्वी सिंहभूम: डाक मंडल की ओर से 6 से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का सफल और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय डाक विभाग की सामाजिक-आर्थिक विकास में भूमिका को सशक्त रूप से उजागर किया। प्रधान डाकघर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर के लागू होने से डाक सेवाओं में गति और पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि मंडल के सभी डाकघर कोर बैंकिंग से जुड़े हैं, जिससे ग्राहकों को कहीं से भी लेनदेन की सुविधा मिल रही है।

सप्ताह की शुरुआत 6 अक्टूबर को प्रौद्योगिकी दिवस से हुई, जब कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर विभाग की डिजिटल प्रगति पर जोर दिया गया। सात अक्टूबर को वित्तीय समावेशन दिवस मनाया गया, जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की जानकारी दी गई एवं 55 बच्चियों का खाता खोलकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया गया। आठ अक्टूबर को डाक टिकट संग्रह एवं नागरिक सेवा दिवस के अवसर पर 141 छात्रों ने दीन दयाल स्पर्श योजना परीक्षा में भाग लिया, जबकि चाईबासा और जमशेदपुर में आधार नामांकन शिविर लगाकर आम नागरिकों को राहत पहुंचाई गई।

वहीं 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस पर मंडल के कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पौधारोपण अभियान चलाया। सप्ताह का समापन 10 अक्टूबर को ग्राहक दिवस के रूप में हुआ, जिसमें प्रधान डाकघर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को डाक सेवाओं के महत्व से अवगत कराया गया। इसके बाद आयोजित ग्राहक बैठक में विभागीय उत्पादों पर चर्चा और शिकायतों के त्वरित निपटारे का निर्देश दिया गया।

वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि यह सप्ताह विभाग की तकनीकी नवाचार, वित्तीय सशक्तिकरण, नागरिक सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा, जिसने सेवा ही धर्म की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।

यह भी पढ़ें: Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान