गोविंदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी में 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल बरामद; पुलिस ने नेटवर्क खंगालना शुरू किया।

गोविंदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

गोविंदपुर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल चार तस्करों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में नशा बरामद किया।

पूर्वी सिंहभूम : गोविंदपुर पुलिस ने नशे के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 2,550 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गौरव कुमार उर्फ अमर (26), निवासी शेषनगर छोटा गोविंदपुर, मोहम्मद इमरान (21), निवासी कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती बर्मामाइंस, जंबुवन महतो (24), निवासी तमुलिया, कपाली (सरायकेला-खरसावां) और ललन मांझी (28), निवासी तमुलिया, कपाली (सरायकेला-खरसावां) के रूप में हुई है।

गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया। पूछताछ में आरोपितों ने ब्राउन शुगर की आपूर्ति श्रृंखला और नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में नशे के प्रसार को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ