यादव शक्ति संगठन, का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन
सुभाष यादव ने ओबीसी/एसी/एसटी समाज के विकास और शिक्षा पर बल दिया
गोमिया में यादव शक्ति संगठन ने जिला सम्मेलन सह सम्मान एवं वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया। सम्मेलन में राजकुमार यादव और सुभाष यादव ने यादव समाज के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान, शिक्षा और रोजगार पर जोर दिया।
गोमिया : गोमिया प्रखण्ड के समीप बोकारो नदी के तट पर रविवार को यादव शक्ति संगठन, बेरमो अनुमंडल का एक दिवसीय सम्मेलन सह सम्मान एवं वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने किया।

ओबीसी/ एसी/ एसटी समाज को आगे बढ़ाने के क्रम में शिक्षा, रोजगार और एकता पर विशेष बल दिया गया। कहा कि अभी ओबीसी समाज काफी पिछड़ा हुआ है। सामाजिक, राजनीतिक अवहेलना के पात्र हैं, सबको एकत्रित करके इसको विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यादव समाज अब अंतिम पायदान में नहीं रहेगा और गोमिया विधानसभा की राजनीतिक दिशा एवं दशा तय करेगी। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती पर भी चर्चा किया गया।
मंच संचालन संयुक्त रूप से प्रकाश यादव, रोहित यादव एवं बिनोद यादव ने किया। मौके पर विस्थापित नेता बालेश्वर गोप, मथुरा यादव, अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष भास्कर यादव, संरक्षक मल्लू यादव, कैलाश यादव, अरुण यादव, अशोक यादव, रविंद्र यादव, नागेश्वर यादव, पंचलाल यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
