भुखमरी से मौत की खबर पर हरकत में आयी हेमंत सरकार
On
रांची/बोकारो: कसमार प्रखंड के करमा (शंकरडीह) के 42 वर्षीय ग्रामीण भूखल घासी की भूख से मौत की खबर पर हेमंत सरकार हरकत में आयी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में खाद्य आपूर्ति सचिव को खुद जाकर जांच करने का निर्देश दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह, विभागीय निदेशक संजय कुमार, बोकारो उपायुक्त मुकेश कुमार, विधायक डॉ लंबोदर महतो समेत अन्य अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और उसके परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई गयी। साथ ही अपर मुख्य सचिव ने लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की भी बात कही। इसी क्रम में उन्होंने बीडीओ और एमओ को इस मामले को लेकर शो कॉज किया।इसपर मुख्य सचिव ने कहा कि जवाब के असंतुष्ट होने पर दोषी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया जाएगा।


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

