श्री राम क्लब में 24 घंटे का अखण्ड हरिकिर्तन, डीसी और एसपी हुए शामिल
जिले की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद
बोकारो सेक्टर-12 स्थित श्री राम क्लब में आयोजित 24 घंटे के अखण्ड हरिकिर्तन कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बोकारो : सेक्टर-12 स्थित श्री राम क्लब, क्लब मोड़ में आयोजित 24 घंटे का अखण्ड हरिकिर्तन कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन 24 फरवरी से 25 फरवरी तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं प्रगति के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
