Bokaro News: इंटरनेट सेवा बंद करने के निर्णय का मंत्री इरफान अंसारी ने किया समर्थन, भाजपा को बताया राज्य का दुश्मन

मंत्री बोले, इंटरनेट सेवा बंद करना युवाओं के हित में एक बेहतर कदम

Bokaro News: इंटरनेट सेवा बंद करने के निर्णय का मंत्री इरफान अंसारी ने किया समर्थन, भाजपा को बताया राज्य का दुश्मन
इरफ़ान अंसारी (फाइल फोटो)

इरफान अंसारी ने कहा, हम सभी ने युवाओं के भविष्य को देखते हुए राज्य में इंटरनेट सेवा बंद करने का सार्थक निर्णय लिया है,जिसे भाजपा हजम नहीं कर पा रही है. उन्होंने भाजपा को राज्य का दुश्मन बताया है.

बोकारो: जेएसएससी-सीजीएल एक्जाम को लेकर इंटरनेट बंद किए जाने के सरकार के निर्णय का भाजपा एक ओर जहां विरोध कर रही है, वहीं राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे युवाओं के हित में एक बेहतर कदम बताया है. उन्होंने कहा कि माँ-बाप अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा करते हैं. बच्चों के उज्वल भविष्य और सरकारी नौकरी लगने का सपना देखते हैं. हम सभी ने युवाओं के भविष्य को देखते हुए राज्य में इंटरनेट सेवा बंद करने का सार्थक निर्णय लिया है,जिसे भाजपा हजम नहीं कर पा रही है. उन्होंने भाजपा को राज्य का दुश्मन बताया है. 

इरफान अंसारी रांची से जामताड़ा जाने के क्रम में वे बोकारो सर्किट हाउस में रुके थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 18 वर्षों तक इस राज्य में युवाओं का भविष्य भाजपा ने बर्बाद कर दिया. आज अगर हम युवाओं के लिए एग्जाम में इंटरनेट बंद कर रहे हैं तो उनको दर्द हो रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग एग्जाम केंद्र में प्रवेश कर इसे फिर से कैंसिल कराने के फिराक में थे. लेकिन हम लोगों ने यह सख्त निर्देश दिया था कि अगर कहीं भी गड़बड़ी होगी तो उस क्षेत्र के डीसी नापे जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग यहां घूम रहे हैं उससे कुछ होने वाला नहीं है. भाजपा के इतने बड़े नेता आ रहे हैं और भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं. इरफान अंसारी अकेले जहां खड़ा होता है, वहां अपने आप लोगों की भीड़ की उमड़ पड़ती है. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक