आरबीआई की एमपीसी बैठक: क्या रेपो रेट में कटौती करेंगे गवर्नर संजय मल्होत्रा?

ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जीडीपी वृद्धि पर RBI गवर्नर की टिप्पणी का इंतजार

आरबीआई की एमपीसी बैठक: क्या रेपो रेट में कटौती करेंगे गवर्नर संजय मल्होत्रा?
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज समाप्त हो रही है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10:00 बजे रेपो रेट पर समिति के निर्णय की घोषणा करेंगे. यह चालू वित्त वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति है. मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में नीतिगत दर पर विचार-विमर्श का सिलसिला सोमवार से ही जारी है

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार नीतिगत दरों में बदलाव की संभावना कम है, क्योंकि हाल ही में रेपो दर में कुल एक प्रतिशत की कटौती की गई है. हालांकि, सभी की निगाहें गवर्नर मल्होत्रा की टिप्पणी पर हैं, खासकर वैश्विक आर्थिक स्थिति और भारत-अमेरिका व्यापार पर जारी गतिरोध के बीच. 

Jharkhand Govt Ad
अगर आरबीआई रेपो रेट को 5.5% पर स्थिर रखता है, तो रेपो रेट से जुड़ी सभी बाहरी बेंचमार्क ऋण दरों (इबीएलआर) में कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि, ऋणदाता उन लोन पर अपनी ब्याज दरों में संशोधन कर सकते हैं जो एमसीएलआर से जुड़े हैं.

ट्रंप की टैरिफ धमकियों का जीडीपी पर संभावित असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनियों से भारत के निर्यात और जीडीपी वृद्धि पर असर पड़ सकता है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि अमेरिका की 25% टैरिफ दर लागू होती है, तो भारत की जीडीपी वृद्धि दर में लगभग 30 आधार अंकों की गिरावट आ सकती है.

यह भी पढ़ें: यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग: जापान इन्वेस्टमेंट मीट में बोले योगी आदित्यनाथ

हालांकि, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, भारत इस वित्तीय वर्ष के अंत तक जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. आने वाले वर्षों में, भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है.

यह भी पढ़ें: Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक