पीएम किसान सम्मान निधि: 9.7 करोड़ किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त, पीएम मोदी बनारस से करेंगे ट्रांसफर

e-KYC, आधार सीडिंग और भूमि बीजारोपण अनिवार्य

पीएम किसान सम्मान निधि: 9.7 करोड़ किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त, पीएम मोदी बनारस से करेंगे ट्रांसफर
(सोर्से-google)

वाराणसी: किसानों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से 20वीं किस्त को 9.7 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) मोड के जरिए ट्रांसफर करेंगे. सुबह 11 बजे शुरू होने वाले एक कार्यक्रम में पीएम भाषण देंगे और इसी दौरान पीएम किसान की 20वीं किस्त रिलीज करेंगे. इससे पहले 19वीं किस्त फरवरी 2025 में भेजी गई थी. ये जानकारी पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म में x में ट्विट कर के दी. 

MPmygov ने सोशल मिडिया x में ट्विट किया कि 

 


यह भी पढ़ें: '12 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार?' राहुल गांधी के दावे पर मचा घमासान, जानें कितना दम

किन्हें मिलेगा लाभ, ये शर्तें करनी होगी पूरी 

कृषि मंत्रालय के बयान के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी (e-KYC) और अन्य सभी सत्यापन प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. अब आधार-आधारित भुगतान, ई-केवाईसी और भूमि बीजारोपण को अनिवार्य कर दिया गया है. जिन किसानों ने इन मानदंडों को पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त रोक दी गई है. इन प्रक्रियाओं को पूरा करते ही उनके खातों में भी पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

e-KYC कैसे करें

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

'अपनी स्थिति जानें' विकल्प पर क्लिक करें.

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.

लाभार्थी सूची में अपना नाम और ई-केवाईसी की स्थिति जांचें.

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत, किसानों को साल में तीन बार ₹2,000-₹2,000 की किस्तें भेजी जाती हैं.



गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल