एमसीडी इंजीनियर रिश्वतकांड, सीबीआई ने कनिष्ठ अभियंता को 10 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
लंबित बिल पास कराने के लिए मांगी गई 25 लाख रुपये की घूस
सीबीआई ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नजफगढ़ जोन में तैनात कनिष्ठ अभियंता अजय बब्बरवाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। वह तीन करोड़ रुपये के लंबित बिल पास कराने के एवज में 25 लाख रुपये की घूस मांग रहा था।
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नजफगढ़ जोन में तैनात एक कनिष्ठ अभियंता को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

एजेंसी ने इसके बाद आरोपितों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। मामले में नामजद अभियंताओं में कार्यपालक अभियंता आरसी शर्मा, सहायक अभियंता नवीन कौल और कनिष्ठ अभियंता अजय बब्बरवाल शामिल हैं। इनमें अजय बब्बरवाल को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
