भारतीय महिलाएं “डिजिटल इंडिया” का नया अध्याय लिख रही: रेखा गुप्ता

डिजिटल क्रांति, नवाचार और आत्मनिर्भरता के अद्भुत संगम का प्रतीक 

भारतीय महिलाएं “डिजिटल इंडिया” का नया अध्याय लिख रही: रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

चिप डिजाइन से लेकर कोडिंग, स्टार्टअप्स से लेकर साइबर सुरक्षा तक, भारतीय महिलाएं “डिजिटल इंडिया” का नया अध्याय लिख रही हैं। भारत के 140 करोड़ लोग देश के लिए एक संपत्ति हैं। हर क्षेत्र में प्रगति करके भारत दुनिया में विश्वगुरु के रूप में अपनी पहचान बनाएंगा।

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज नारी शक्ति तकनीक और नवाचार के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि चिप डिजाइन से लेकर कोडिंग, स्टार्टअप्स से लेकर साइबर सुरक्षा तक, भारतीय महिलाएं “डिजिटल इंडिया” का नया अध्याय लिख रही हैं।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 9वें संस्करण के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी 'वोकल फॉर लोकल' कहते हैं, तो इसका मतलब स्वदेशी रक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, शिक्षा सहित हर बड़े-छोटे क्षेत्र के लिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के 140 करोड़ लोग देश के लिए एक संपत्ति हैं। इनके माध्यम से हर क्षेत्र में प्रगति करके भारत दुनिया में विश्वगुरु के रूप में अपनी पहचान बनाएंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन भारत की डिजिटल क्रांति, नवाचार और आत्मनिर्भरता के अद्भुत संगम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस इस परिवर्तन की जीवंत झलक है, जहां स्टार्टअप्स, युवा उद्यमियों और मोबाइल सेक्टर को अभूतपूर्व मंच मिला है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत आज जिस तेजी से तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है वह ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस