लाल किला विस्फोट मामले में बड़ा अपडेट, आरोपित शोएब अली की एनआईए कस्टडी 10 दिन बढ़ी

एनआईए ने दानिश पर लगाया ड्रोन मॉडिफिकेशन और रॉकेट बनाने का आरोप

लाल किला विस्फोट मामले में बड़ा अपडेट, आरोपित शोएब अली की एनआईए कस्टडी 10 दिन बढ़ी
पटियाला हाउस कोर्ट

पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट केस के आरोपित शोएब अली की एनआईए कस्टडी 10 दिनों के लिए बढ़ा दी है। एनआईए अब तक 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले में गहन पूछताछ जारी है।

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट के आरोपित शोएब अली की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिरासत 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। शुक्रवार काे शोएब अली की एनआईए हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

इसके पहले कोर्ट ने 26 नवंबर को कोर्ट ने शोएब को 5 दिसंबर तक एनआईए की हिरासत में भेजा था। एनआईए ने अभी तक इस मामले में 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित फिलहाल एनआईए की हिरासत में हैं और पूछताछ कर पूरी साजिश का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 नवंबर को लाल किला ब्लास्ट मामले के आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी के सहयोगी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को 10 दिनों की एनआईए हिरासत में भेजा था। एनआईए ने दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की। दानिश उसने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।

एनआईए के मुताबिक राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए उमर ने ब्रेनवाश किया। वह अक्टूबर 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने को तैयार हुआ, जहां से उसे हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय में रहने के लिए ले जाया गया।

लाल किला के पास 10 नवंबर को आई-10 कार में ब्लास्ट हुआ था। ये कार आमिर रशीद अली के नाम पर थी। इस ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हाे गई थी और 32 लोग घायल हो गए थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ