71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: "12वीं फेल" टॉपर, शाहरुख-रानी ने जीता बड़ा सम्मान

शाहरुख और रानी को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:
शाहरुख खान,रानी मुखर्जी एवं विक्रांत मैसी(फाइल फोटो)

नई दिल्ली में घोषित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में शाहरुख खान (‘जवान’) और विक्रांत मैसी (‘12वीं फेल’) को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला. रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला. ‘12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया, जबकि ‘द केरल स्टोरी’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को सर्वाधिक मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला.

नई दिल्ली: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली में की गई. इस साल का सबसे बड़ा सम्मान विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' को मिला, जिसने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया. मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जवान के लिए शाहरुख खान और 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी ने साझा किया, एवं रानी मुखर्जी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान जीता.

जानकारी हो कि 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में की गई. विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, वहीं मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जवान के लिए शाहरुख खान और 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी ने साझा किया. इस बीच, रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में उनके प्रदर्शन के लिए मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. अन्य उल्लेखनीय विजेताओं में द केरल स्टोरी के सुदीप्तो सेन (सर्वश्रेष्ठ निर्देशन), विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्का (सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता), जानकी बोडीवाला और उर्वशी (सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री), रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म), कथल (सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म), उल्लाझुक्कू (सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्मइन पुरस्कारों के लिए, 1 जनवरी, 2023 और 31 दिसंबर, 2023 के बीच सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) से प्रमाणन प्राप्त करने वाली फिल्में पात्र थीं.

आवार्ड मिलने पर शाहरुख खान ने कहा, यह मेरे लिए एक उपलब्धि नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास की ऊर्जा

'जवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना उनके लिए एक ऐसा पल है जिसे वह जिंदगी भर संजोकर रखेंगे. उन्होंने कहा, "यह मुझे याद दिलाता है कि मेरा काम मायने रखता है. मैं इस सम्मान को एक फिनिश लाइन की तरह नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास और सीखने के लिए एक ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करूंगा."

https://www.instagram.com/reel/DM0gt2tIYRH/?igsh=MThhYTRpd3d1ajRxdQ==

रानी मुखर्जी ने पुरस्कार को सारी माताओं को समर्पित किया 

'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली रानी मुखर्जी ने इसे अपने 30 साल के करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार बताया. भावुक होकर उन्होंने यह पुरस्कार दुनिया की सभी माताओं को समर्पित किया. रानी ने कहा, "एक मां का अपने बच्चे के लिए प्यार बिना शर्त होता है. यह जीत, यह फिल्म बेहद भावनात्मक और व्यक्तिगत लगती है." रानी मुखर्जी ने instagram के स्टोरी में अवार्ड विनर की डाली पोस्ट.  

https://www.instagram.com/stories/ranimukerjie/3689659674785931878?utm_source=ig_story_item_share&igsh=azB1aGF6NDRmbWsy

विक्रांत मैसी ने कहा शाहरुख जैसे दिग्गज के साथ पुरस्कार साझा करना सौभाग्य की बात"

'12वीं फेल' के लिए शाहरुख खान के साथ संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले विक्रांत मैसी ने कहा कि यह उनके लिए "एक 20 साल के लड़के का सपना सच होने जैसा है". उन्होंने अपनी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का आभार जताया. विक्रांत ने कहा कि शाहरुख खान जैसे दिग्गज के साथ अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साझा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है.


 

 

 

 

 

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी