आदिवासी जमीन बचाओ अभियान के तहत विभिन्न आदिवासी संगठनों की बैठक, जमीन लूट की हो सीबीआई जाँच

गैर आदिवासी से विवाह करने वाली आदिवासी महिलाओं का न बने एसटी प्रमाण पत्र

आदिवासी जमीन बचाओ अभियान के तहत विभिन्न आदिवासी संगठनों की बैठक, जमीन लूट की हो सीबीआई जाँच
बैठक में मौजूद देव कुमार धान व अन्य

रांची: रविवार को आदिवासियों के सामाजिक, धार्मिक एवं रैयती जमीन की लूट के खिलाफ सीबीआई जाँच की मांग को लेकर आदिवासी जमीन बचाओ अभियान के तहत विभिन्न आदिवासी संगठनों की बैठक चम्पा कुजूर की अध्यक्षता में प्रेस क्लब में हुई | बैठक में कई प्रस्तावों पर सहमति बनी जिसमें मुख्य रूप से रांची जिले के सभी अंचल कार्यालयों का घेराव व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के खूंटी, सिमडेगा, गुमला व लोहरदगा और पलामू प्रमंडल के लातेहार जिला के उपायुक्त कार्यालय का घेराव किए जाने पर भी सहमति बनी। 

इसके साथ ही विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासी महिला को दूसरी या तीसरी पत्नी बनाकर आदिवासियों के लिए आरक्षित मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद इत्यादि पदों का लाभ गैर आदिवासियों के लेने के साथ-साथ गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासी महिला के नाम से आदिवासी जमीन की अवैध ढंग से खरीद बिक्री किए जाने पर भी चिंता जताई और सरकार से मांग की कि ऐसे लोगों को आदिवासियों के लिए आरक्षित नौकरियां व गैर आदिवासी से विवाह करने वाली आदिवासी महिला का  ST का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनना चाहिए।

बैठक में आदिवासी महासभा के संयोजक देवकुमार धान, बलकु उरांव, फ़ुलचन्द तिर्की, तानसेन गाड़ी, संजय तिर्की, रमेश उरांव, सुशील उरांव, रजनीश उरांव, बुधवा उरांव, बैजनाथ लोहरा, महादेव मुन्डा, जितिया उरांव, मक्का उरांव, चकुलिया से दुर्गा प्रसाद सिंह, गुड़बन्धा प्रखंड से मंगल मुंडा, वासुदेव खड़िया, सुकरा तिर्की, नामकोम से किनसन, मादी उरांव, सुनिल मुंडा, जलेश्वर भगत मौजूद थे व उन्होंने इसे संबोधित किया |

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार