बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार की 84 जनसभाओं से गूंजा विकास और सुशासन का संदेश

मुख्यमंत्री ने 1,000 किमी सड़क यात्रा कर 8 विधानसभा क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार की 84 जनसभाओं से गूंजा विकास और सुशासन का संदेश
Nitish Kumar (profile picture)

बिहार चुनाव 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 84 जनसभाओं के माध्यम से जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने विकास, सुशासन और महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को दोहराते हुए राज्य के हर हिस्से में पहुंचकर जनसमर्थन जुटाया।

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने 2020 की तुलना में अधिक समय दिया। वही जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस चुनाव में सबसे अधिक सभाएं की। बिहार विधानसभा चुनाव में सीधे जनता के बीच जाकर एवं उनसे संवाद कर एक बार फिर यह साबित किया है कि वे जनसेवा को ही अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता मानते हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे राज्य में कुल 84 जनसभाएं की हैं, जिनमें से 11 सभाएं सड़क मार्ग से और 73 हवाई मार्ग से संपन्न हुई हैं।

इन सभाओं के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के कोने-कोने में जाकर लोगों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का ब्यौरा भी साझा किया। वे न केवल सभाओं में शामिल हुए, बल्कि लगभग 1,000 किलोमीटर की सड़क यात्रा भी की, जिसमें उन्होंने 8 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता से सीधे जुड़ाव कायम किया।

यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल मंचों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे जमीन पर उतरकर जनता के साथ संवाद करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।

उनका यह व्यापक जनसंपर्क अभियान बताता है कि वे बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के अपने संकल्प को लेकर पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ये यात्राएँ जनता के दिलों में भरोसे का भाव और एनडीए के प्रति समर्थन को और मजबूत कर रही हैं।

जदयू प्रवक्ता अंजुमन आरा ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में उन्हाेंने मुख्यमंत्री की चुनावी सभाएं काे लेकर कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की तुलना में मुख्यमंत्री उम्र में काफी बडे़े है लेकिन मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव से कई गुणा सभाएं की है। जहां एक विजन, दूरदृष्टि, कमिटमेंट है अपने आवाम के साथ विकास काे लेकर और विकसित, सशक्त और समृद्ध बिहार बनाने का जाे सकंल्प हमारे मुख्यमंत्री का उसमें उनकी उम्र काेई मायने नहीं रखती। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे सामने है कि इस उम्र में विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सभाएं उन्हाेंने ही की।

उन्हाेंने कहा कि बिहार की एक एक जनता जानती है कि नीतीश कुमार ने जाे बदलाव किया है, विकास किया है, खुशहाली लायी है, आज बिहार में जाे अमन शांति है, विमेन इम्पावर में एक लम्बी लकीर खींची है। दलित वचिंत आगे बढ़ रहे है। आधारभूत संरचना का विकास हुआ है। जीविका के माध्यम से महिला सशक्त हुई है। महिलाओं की राजनीति भागीदारी बढ़ाने में जाे उन्हाेंने काम किया है। बच्चियाें काे पढाई में जाे आरक्षण और सहायता दी है ये सब काेई दूसरा नहीं कर सकता। उन्हाेंने कहा कि इस संकल्प के साथ बिहार की जनता ने इस साल बंपर वाेटिंग कर फिर से नीतीश कुमार के नेत़त्व में एक मजबूत और निष्पक्ष सरकार बनाने का निणय किया है। 14 नवम्बर काे नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है।-

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Related Posts

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस