31 जुलाई को जदयू कार्यकारिणी की बैठक, चुना जा सकता है नया पार्टी अध्यक्ष

31 जुलाई को जदयू कार्यकारिणी की बैठक, चुना जा सकता है नया पार्टी अध्यक्ष

पटना : इस महीने के आखिर में यानी 31 जुलाई को बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड की कार्यकारिणी की बैठक होगीं। इस बैठक में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर चर्चा हा सकती है और मुहर लगायी जा सकती है।

मालूम हो कि पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष आरसीपी सिंह हाल ही में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के विस्तार के दौरान केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। उनके मंत्री बनने के बाद पार्टी के अंदर खाने एक व्यक्ति, एक पद का मामला उठ गया है।

केंद्रीय कैबिनेट में प्रतिनिधित्व के सवाल पर भी यह कहा गया कि आरसीपी सिंह ने ही बतौर अध्यक्ष फैसला लिया और इस रूप में उनकी पार्टी से एकमात्र उनका नाम तय किया गया। पहले पार्टी के एक और नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में था।

ललन सिंह को मंत्री नहीं बनाए जाने पर तब आरसीपी ने कहा था कि उनमें और ललन बाबू में कोई अंतर नहीं है। वहीं, नए अध्यक्ष के सवालों को लेकर आरसीपी यह कह चुके हैं कि पार्टी जब तक जिम्मेवारी देगी तब तक उसका निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें अयातुल्ला खामेनेई ज़िंदाबाद: रांची में मुस्लिम समुदाय ने जताया शोक और विरोध

आरसीपी के मंत्री बनने के बाद जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और ललन सिंह की बैठक हुई थी। समझा जाता है कि इसमें केंद्रीय कैबिनेट में पार्टी के प्रतिनिधित्व व अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हुई।

उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को कहा है कि 31 जुलाई को पार्टी कार्यकारिीण की बैठक है, अभी उसका एजेंडा स्पष्ट नहीं है, किसी भी एजेंडे पर बात हो सकती है। उन्होंने कहा है कि यह रूटीन बैठक है। कुशवाहा ने किसी भी एजेंडे पर बात होने की बात कह कर यह स्पष्ट कर दिया है कि उक्त बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के सवाल पर भी बात हो सकती है। आरसीपी के बाद उपेंद्र कुशवाहा को इस पद के लिए सर्वाधिक संभावना वाला शख्स माना जाता है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न