Samsung Galaxy 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, जानें टाइम और फीचर्स
टेक डेस्क: सैमसंग ने अपने अगले बड़े इवेंट Galaxy Unpacked 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है, जिसमें Galaxy S26 सीरीज के फोन लॉन्च होने वाले हैं। यह इवेंट 25 फरवरी 2026 को सैन फ्रांसिस्को में होगा और भारत में रात 11:30 बजे से शुरू हो जाएगा।
इवेंट का समय और लाइव स्ट्रीमिंग

प्री-रिजर्व बुकिंग शुरू, सिर्फ 999 रुपये में
भारत में Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुका है, जिसमें महज 999 रुपये देकर बुकिंग की जा सकती है। यह राशि रिफंडेबल है सैमसंग की साइट पर, लेकिन फ्लिपकार्ट या अमेजन पर चेक करें शर्तें। प्री-बुक करने वालों को 2699 रुपये का ई-स्टोर वाउचर मिलेगा, साथ ही एक्सचेंज वैल्यू लॉक-इन और 5000 रुपये का लकी ड्रॉ वाउचर जीतने का चांस। बुकिंग 25 फरवरी रात 11:30 बजे तक चलेगी।
Galaxy S26 सीरीज के अपेक्षित फीचर्स
लीक्स के मुताबिक, बेस Galaxy S26 में 6.3 इंच का Dynamic AMOLED 2X FHD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन, Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज होगा। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य, 10MP टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रावाइड और 12MP फ्रंट मिलेगा, Android 16 बेस्ड One UI 8.5 पर चलेगा। प्लस मॉडल में 6.7 इंच QHD डिस्प्ले और 4900mAh बैटरी होगी।
S26 अल्ट्रा में 6.9 इंच QHD+ डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5, 16GB तक RAM, 200MP मुख्य कैमरा, 50MP परिस्कोप टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP 5x टेलीफोटो जैसे धांसू फीचर्स आने की उम्मीद है। ये स्पेक्स टिप्स्टर Abhishek Yadav और अन्य लीक्स से हैं, लेकिन ऑफिशियल कन्फर्मेशन इवेंट में ही होगा।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
