ममता बनर्जी की माइनस कांग्रेस पॉलिटिक्स, आज शरद पवार से होगी मुलाकात

ममता बनर्जी की माइनस कांग्रेस पॉलिटिक्स, आज शरद पवार से होगी मुलाकात

नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मुख्य विपक्ष कांग्रेस को माइनस कर विपक्षी एकजुटता की पहल की है। इस क्रम में दिल्ली प्रवास के दौरान कई नेताओं से मिली हैं और आज यानी बुधवार को उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात होगी। इस मुलाकात का शिवसेना ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस

शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा, ममता बनर्जी का शरद पवार से मिलना बड़ी बात है। शरद पवार इस समय के सबसे बड़े और अनुभवी नेता हैं। उनका मार्गदर्शन और उनसे चर्चा होती है तो जरूर कुछ अच्छा निकल कर सामने आएगा। हम सबको एक साथ आकर ही मुकाबला करना होगा।

यह भी पढ़ें LPG Cylinder Booking: इन 4 तरीकों से करें ऑनलाइन गैस बुकिंग, मिनटों में होगा रिफिल

वहीं, पश्चिम बंगाल से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ममता बनर्जी सबको डॉमिनेट करने की राजनीति कर रही हैं। वो गोवा, हिमाचल या उत्तर प्रदेश कहीं भी जाएं लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। बंगाल को लूट करपूरे देश में टीएमसी को फैलाने का जो प्रयास हो रहा है उससे बंगाल के लोग खुश नहीं हैं।


दिलीप घोष ने सवाल उठाया कि ममता बनर्जी के साथ है कौन हैं? अभी महाराष्ट्र गई थीं अच्छी बात है, बंगाल में जो हिंसा और हत्या की राजनीति हो रही है उसका पाप धोने का मौका चाहिए। मुझे नहीं लगता है कि वहां उन्हें कोई बड़े नेता मिलेंगे। सभी बड़े नेताओं ने उनसे दूरी बना के रखी है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित