लालू के राजद में दरार, पांच एमएलसी जदयू में हुए शामिल, रघुवंश ने उपाध्यक्ष पद छोड़ा

लालू के राजद में दरार, पांच एमएलसी जदयू में हुए शामिल, रघुवंश ने उपाध्यक्ष पद छोड़ा

पटना : लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में बड़ी टूट हो गयी है. पांच एमएलसी ने आज पद से इस्तीफा दे दिया व पार्टी छोड़ दी और सत्ताधारी जदयू में शामिल हो गए. उधर, राजद में लालू के बाद सबसे सीनियर नेता माने जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

जिन विधान परिषद सदस्यों ने पार्टी छोड़ी है उनके नाम हैं: संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय. इन्होंने अपने विधान परिषद सदस्यता भी छोड़ दी और इसकी पुष्टि सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कर दी है. ये पांचों नेता अब जदयू में शामिल हो गए और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने इनका स्वागत किया है.


लल्लन सिंह ने कहा कि राजद के पांच विधान परिषद सदस्यों ने आज पार्टी की सदस्यता स्वीकार की हम उनका स्वागत करते हैं. ये सभी लालू प्रसाद यादव के करीबी बताए जाते हैं, लेकिन उनके जेल में होने के कारण पार्टी संचालन का काम तेजस्वी यादव करते हैं और ये उनसे परेशान बताए जाते हैं.

सात जुलाई को विधानसभा परिषद का चुनाव होना है. राज्य में नौ सीटों के लिए चुनाव होना है और ऐसी संभावना है कि लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इसके लिए पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं.

संख्या बल के अनुसार, राजद तीन सीटें जीत सकती हैं. जिसमें तेज प्रताप को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनकी जीत तो पक्की है और इसके अलावा किसी दो और नेता को मौका मिल सकता है. ऐसे में पार्टी के इन पांच नेताओं ने अपना असंतोष जताने के लिए पद व पार्टी छोड़ने का निर्णय ले लिया.

जिन नौ सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें मंत्री अशोक चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रसीद, हीरा प्रसाद बिंद, पीके शाही, सतीश कुमार, सोनेलाल मेहता, कृष्ण कुमार सिंह, राधामोहन शर्मा और संजय प्रकाश शामिल हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न