क्यों छीना J&K से पूर्ण राज्य का दर्जा, काँग्रेस का अमित शाह पर हमला
अमित शाह की न नीयत स्पष्ट है, न ही नीति:
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देना ही है, तो छीना क्यों? पूर्ण राज्य का दर्जा छीनने से घाटी की आर्थिक व्यवस्था पंगु हो चुकी है
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देना ही है, तो छीना क्यों? पूर्ण राज्य का दर्जा छीनने से घाटी की आर्थिक व्यवस्था पंगु हो चुकी है।

पार्टी ने अपने घोषणापत्र में घाटी के सभी लोगों के हितों का खास ख्याल रखा है। गृहणियों को आर्थिक दुश्वारियों से वंचित रखने के लिए उज्जवला योजना के अंतर्गत दो सिलेंडर मुफ्त देने के इतर 18 हजार की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा, छात्रों को 3 हजार प्रतिमाह दिए जाने की घोषणा की है, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा ना आए।
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब तक जितनी भी सरकार सत्ता में रही है, सभी ने यहां लोगों के हितों पर कुठाराघात करते हुए महज तुष्टिकरण की राजनीति ही की। इनका घाटी के लोगों से कभी-भी सरोकार नहीं रहा, इसके साथ ही उन्होंने अनुच्छेद 370 को कहा कि अब यह इतिहास बन चुका है। अनुच्छेद 370 ने घाटी में आतंकी गतिविधियों को खत्म करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है। मैं यह भी कह देना चाहता हूं कि अगर कोई दूसरा दल सत्ता में आया, तो आतंकी गतिविधियों को बल मिलेगा।
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
