उत्तराखंड में आफत की बारिश, 24 घंटे में ही 200 एमएम बरसे मेघ, अबतक 16 की मौत

उत्तराखंड में आफत की बारिश, 24 घंटे में ही 200 एमएम बरसे मेघ, अबतक 16 की मौत

देहरादून : दक्षिणी राज्य केरल के बाद उत्तरी राज्य उत्तराखंड में आफत भरी बारिश हो रही है। राज्य में मात्र 24 घंटे में 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है। कई इलाकों में बारिश 400 मिली या उससे भी अधिक हुई है।


भारतीय मौसम विभाग के डाटा के अनुसार, नैनीताल में 24 घंटे में 401 मिलीमीटर, पिथौरागढ में 212.1 मिमी, मुक्तेश्वर में 340.8 मिमी और पंतनगर में 403.9 मिमी बारिश हुई है। यह अपने आप में एक रिकार्ड है और अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में इस तरह की बारिश मौसम परिवर्तन की खुली दास्तां कह रही है कि आने वाले सालों में हमें चरम मौसमी स्थितियों का अधिक सामना करना पड़ेगा, चाहे वह गर्मी हो, बारिश हो या ठंड हो।

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव एसए मुरुगेशन ने कहा है कि है कि प्रदेश में 24 घटे में 200 मिमी से बारिश दर्ज की गयी है। इसके आकरण अल्मोड़ा, नैनीताल व उधमर सिंह नगर में आज 11 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि कल पांच लोगों की मौत हुई थी। राज्य में आधिकारिक रूप से अबतक बारिश के कारण 16 लोगों की जान गयी है।

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात की समीक्षा की है और उन्होंने कहा है पूरी स्थिति की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को दी गयी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाद में उन्होंने रुद्रप्रयाग पहुंचकर नुकसान के आकलन की समीक्षा भी की।उनके साथ राज्य के मंत्री धन सिंह रावत और राज्य के डीजीपी अशोक कुमार भी थे।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक