सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को महाराष्ट्र में बहुमत परीक्षण का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को महाराष्ट्र में बहुमत परीक्षण का आदेश दिया

 

नयी दिल्ली : महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनी भाजपा-अजीत पवार सरकार को 27 नवंबर यानी कल बहुमत परीक्षण का आदेश दिया. यह आदेश सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने दिया जिसमें जस्टिस एनवी रमन्ना, संजीव खन्ना और अशोक भूषण शामिल हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को शाम पांच बजे के पहले फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है. इस प्रक्रिया को टेलीकास्ट किए जाने के लिए भी कहा गया है. प्रोटेम स्पीकर चयन कर फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा.

मालूम हो कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस पार्टी का गठबंधन इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गया हुआ था और तीन दिनों से इस पर सुनवाई चल रही थी. इस मामले की सुनवाई के लिए रविवार को भी शीर्ष अदालत खुली थी.

यह भी पढ़ें Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु

वहीं, कल रात मुंबई के एक होटल में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के 162 विधायकों की शरद पवार, उद्धव ठाकरे एवं मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बैठक ली और उन्हें शपथ दिलवाया कि वे कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे भाजपा को लाभ हो.

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित