भारत के मुख्य न्यायाधीश का कार्यालय भी आरटीआइ के दायरे में : सुप्रीम कोर्ट

भारत के मुख्य न्यायाधीश का कार्यालय भी आरटीआइ के दायरे में : सुप्रीम कोर्ट

 

पांच जजों की पीठ ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज खुद के बारे में एक बड़ा फैसला दिया. देश के शीर्ष अदालत के फैसले के अनुसार, कुछ शर्ताें के साथ अब भारत के मुख्य न्यायाधीश का कार्यालय भी सूचना के अधिकार कानून के दायये में आएगा. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला देते हुए कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश का कार्यालय पब्लिक आॅथिरिटी है जो कानून व नियमों की पारदर्शिता के लिए सूचना के अधिकार कानून के दायरे में आएगा. मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने यह फैसला दिया है. पीठ में जस्टिस एनवी रमन्ना, ंडीवाइ चंद्रचूड़, दीपक गुप्ता एवं संजीव खन्ना शामिल हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आज 2010 के दिल्ली हाइकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. शीर्ष अदालत ने कहा कि पारदर्शिता के मद्देनजर न्यायिक स्वतंत्रता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी जज आरटीआइ के दायरे में आएंगे.

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से ट्रेन में ये गलती की तो सीधे कटेगा भारी जुर्माना, जानिए नया नियम

फैसले के बारे में जानकारी देते हुए चर्चित वकील प्रशांत भूषण ने कहा: पारदर्शिता के लिए यह जरूरी था. न्यायाधीशों की नियुक्ति को प्रकट करने को भी जस्टिस चंद्रचूड़ ने सूचना के अधिकार के तहत माना. जजों द्वारा मुख्य न्यायाधीश के सामने संपत्ति प्रकट करने को इस दायरे से बाहर रखने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें: नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक

सुप्रीम कोर्ट के महासचिव एवं केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी द्वारा दिल्ली हाइकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ अपील की गयी थी, जिसमें कहा गया था कि मुख्य न्यायाधीश का पद भी सूचना के अधिकार कानून के दायरे में आता है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रखा था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका