दुखद घटना: झालावाड़ स्कूल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अब तक 7 बच्चों की मौत की पुष्टि 

राष्ट्रपति ने छात्रों की मौत पर जताया शोक

दुखद घटना: झालावाड़ स्कूल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अब तक 7 बच्चों की मौत की पुष्टि 

राजस्थान: झालावाड़ जिले के मनोहर थाना स्थित पीपलोदी सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. जर्जर इमारत का एक हिस्सा ढहने से 7 बच्चों के मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है, जबकि 29 अन्य बच्चे घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब छात्र सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे. पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब 7:45 बजे मिली. मौके पर पहुंची टीम ने शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला.

राष्ट्रपति ने छात्रों की मौत पर जताया दुख

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राजस्थान के झालावाड़ में एक विद्यालय की छत गिरने से कई विद्यार्थियों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है. मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस दुर्घटना में घायल हुए विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताते हुए X पर लिखा कि राजस्थान के झालावाड़ में एक स्कूल में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन सहायता में जुटा है.

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: भीषण गर्मी में राजमहल थाना बना ‘राहत का दरबार’, संत बोले- यही है असली मानव सेवा

दुखद घटना: झालावाड़ स्कूल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अब तक 7 बच्चों की मौत की पुष्टि
जर्जर इमारत का गिरा हुआ हिस्सा

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल ने लिखा कि यह हृदयविदारक हादसा है। घायल बच्चों के समुचित उपचार के निर्देश दे दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और सभी घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विपक्ष ने भी जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है. अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए X पर लिखा कि झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है. मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और एंबुलेंस खरीद में भारी अनियमितता, CBI जांच की मांग: बाबूलाल मरांडी
बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन
80 साल से अटका था सवाल! ChatGPT ने निकाला ऐसा हल कि गणितज्ञ भी चौंक गए
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से चांदपुर में बिजली समस्या का समाधान, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत
Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील