ट्रंप के युद्धविराम दावों पर भारत में सियासी घमासान: राहुल गांधी ने मोदी को ललकारा

सीज़फायर पर ट्रंप का क्रेडिट क्लेम, राहुल बोले, मोदी क्यों खामोश हैं?

ट्रंप के युद्धविराम दावों पर भारत में सियासी घमासान: राहुल गांधी ने मोदी को ललकारा
राहुल गांधी, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल फ़ोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम में भूमिका के दावे पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरा, पारदर्शिता की मांग की और प्रधानमंत्री मोदी से जवाब की उम्मीद जताई।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए उस बयान ने भारत की सियासत में एक बार फिर उबाल ला दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2025  में हुए संघर्षविराम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। इस बयान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर ट्रंप का दावा गलत है, तो प्रधानमंत्री मोदी को खुलकर सामने आकर यह कहना चाहिए कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि डोनाल्ड ट्रंप का दावा सही है और यह देश की संप्रभुता के लिए एक गंभीर सवाल है।

राहुल गांधी ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी बोलेंगे तो ट्रंप सच सामने ला देंगे, इसलिए मोदी चुप हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी व्यापार डील के लिए पीएम मोदी पर दबाव बना रहे हैं और देखना होगा यह डील कैसी बनती है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी पर ट्रंप के दावों को लेकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान गोलमोल हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुझाव दिया कि उन्हें साफ-साफ कहना चाहिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं। देखा जाए तो संसद में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चल रहे बहस के दौरान कांग्रेस नेताओं की यह आलोचना मोदी सरकार की अमेरिका के प्रति नरम रुख पर सवाल उठाती है।

यह भी पढ़ें IndiGo Crisis 2025: क्रू की कमी और नए नियमों से उड़ानें ठप, सैकड़ों फ्लाइट्स लेट और कैंसल

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
डीडीएलजे के 30 साल: लंदन में शाहरुख-काजोल ने किया राज–सिमरन की ब्रोंज स्टैच्यू का अनावरण
युवक का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में निशुल्क हृदय जांच शिविर, डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने कराया उपचार
लाल किला विस्फोट मामले में बड़ा अपडेट, आरोपित शोएब अली की एनआईए कस्टडी 10 दिन बढ़ी
किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में गिरिडीह राइफल क्लब का न्यू ब्रांच डीएसपी ने किया उद्घाटन
नीलगाय के आतंक से चैनपुर के किसानों की 50 एकड़ फसल बर्बाद, वन विभाग पर कार्रवाई न करने का आरोप
दिल में छेद वाले बच्चों के लिए रोटरी गिरिडीह की बड़ी पहल, अमृता हॉस्पिटल कोच्चि में होगा निःशुल्क ऑपरेशन
Putin-Modi In Fortuner: पुतिन-मोदी की फॉर्च्यूनर यात्रा क्यों बनी चर्चा का विषय?
बकाया छात्रवृत्ति भुगतान की मांग पर विधानसभा के समक्ष आजसू विधायक का धरना
बगोदर में अर्टिगा कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे