पेट्रोलियम कीमतों में वृद्धि का उत्तर से दक्षिण तक तीखा विरोध, थरूर ने ऑटो खींचा, तेजस्वी ने चलायी साइकिल

पेट्रोलियम कीमतों में वृद्धि का उत्तर से दक्षिण तक तीखा विरोध, थरूर ने ऑटो खींचा, तेजस्वी ने चलायी साइकिल

पटना/तिरुवनंतपुरम : पेट्रोलियम कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का विपक्षी पार्टियां अपने-अपने अंदाज में विरोध कर रही हैं। गुरुवार को टीएमसी अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इसके विरोध में इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी किए जाने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर एवं बिहार में विपक्ष के नेता व राजद नेता तेजस्वी यादव ने विरोध जताया।

शशि थरूर ने अपने संसदीय क्षेत्र केरल के तिरुवनंतपुरम में बिना पेट्रोल का ऑटो रिक्शा को रस्सी से खींच कर चलाया। इस विरोध प्रदर्शन में उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। शशि थरूर ने इस दौरान कहा कि जहां अमेरिका के लोग पेट्रोल पर 20 प्रतिशत टैक्स दे रहे हैं, वहीं हम 260 प्रतिशत टैक्स दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें होर्मुज स्ट्रेट खुला भारतीय टैंकरों के लिए: पुष्पक-परिमल सुरक्षित, ईरान युद्ध में भारत की कूटनीतिक जीत

उधर, पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव पेट्रोल-डीजल का दाम बढाए जाने के खिलाफ अपने घर से सचिवालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे। उन्होंने कहा, पेट्रोल-डीजल के दाम बढाने का मकसद किसानों को तंग करना है। बिहार सरकार ने भी टैक्स बढा दिया है। मुख्यमंत्री के पास कोई जवाब नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें PMO कैसे काम करता है? प्रधानमंत्री कार्यालय की संरचना, भूमिका और असली ताकत समझिए


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि महंगाई बढती जा रही है। 15 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ रहे हैं, लोग मुश्किल में हैं। देश के लोगों पर महंगाई का दबाव पड़ रहा है, देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है।

व्यापारिक संगठनों का पेट्रोल प्राइस मूल्य वृद्धि के खिलाफ आज भारत बंद

विभिन्न व्यापारिक संगठनों और उनके महासंघ ने शुक्रवार को पेट्रोलियम कीमतों में वृद्धि, नए इ वे बिल और जीएसटी के विरोध में देशव्यापी हड़ताल व बंद बुलाया है। इस बंद का पश्चिम बंगाल में व्यापक असर दिख रहा है। इस बंद का आॅल इंडिया मोटर ट्रासंपोर्ट एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

 बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena