#Lockdown4 लाॅकडाउन 31 मई तक बढाया गया, ट्रेन, मेट्रो की अनुमति नहीं, स्कूल-संस्थान बंद रहेंगे

#Lockdown4 लाॅकडाउन 31 मई तक बढाया गया, ट्रेन, मेट्रो की अनुमति नहीं, स्कूल-संस्थान बंद रहेंगे

लाॅकडाउन को लेकर गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दिया है. लाॅकडाउन 31 मई तक प्रभावी रहेगा. इसके अनुसार, भीड़भाड वाली जगहों व माध्यमों की अनुमति नहीं दी जाएगी. ट्रेन, इंटर स्टेट बस, मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी. होटल-रेस्त्रां, माॅल बंद रहेंगे. स्कूल, काॅलेज व इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे. स्टेडियम खुलेंगे लेकिन बिना भीड़ के. सिनेमा हाॅल, जिम, पुल, स्पोट्र्स कांप्लेक्स बंद रहेंगे. धार्मिक व राजनीतिक आयोजन की अनुमति नहीं होगी. विमानें नहीं चलेंगी. हाॅटस्पाट इलाके में सख्ती जारी रहेगी. गाइड लाइन में कहा गया है कि रेड, ओरेंज व ग्रीन जोन का फैसला राज्य करेंगे.

लाॅकडाउन चार में फैसले लेने का अधिक अधिकार राज्यों को दिया गया है. केंद्र से इस संबंध में कई राज्यों ने मांग उठायी थी.


नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने आज पूरे देश में जारी लाॅकडाउन को 31 मई तक बढा दिया है. यह लाॅकडाउन का चौथा चरण है. लाॅकडाउन 3.0 का आज आखिरी दिन है. ऐसे में सरकार को आज अगले चरण के संबंध में फैसला लेना था. हालांकि इस बात की संभावना जतायी जा रही है कि कल से लागू होने वाले अगले चरण के लाॅकडाउन में कुछ छूट दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्रियों के साथ अपने वीडिया कान्फ्रेंसिंग में इस बात के संकेत दे चुके हैं कि अब इस बीमारी से लड़ने के साथ कामधंधे भी शुरू करना होगा. जाहिर है ऐसे में छूट मिलना तय है.

गृह मंत्रालय की ओर से अगले चरण को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी. केंद्र की ओर से फैसला लिए जाने के पहले ही आज तीन राज्य सरकारों ने लाॅकडाउन को 31 मई तक बढाने का निर्णय लिया था. इसमें पंजाब, महाराष्ट्र व तमिलनाडु शामिल हैं. वहीं, तेलंगाना ने 29 मई तक लाॅकडाउन बढाने का फैसला लिया था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान