लक्सर पुलिस ने मोबाइल लूटकांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चाकू और मोबाइल बरामद

लक्सर पुलिस ने मोबाइल लूटकांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधी

हरिद्वार : लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और एक नाजायज चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर की शाम उदित सैनी पुत्र श्रवण कुमार सैनी, निवासी खंडजा कुतुबपुर, जब अकोढा कला मार्ग से गुजर रहे थे, तभी दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनका मोबाइल फोन व 1000 रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार व क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने व मैनुअल पुलिसिंग के जरिए सटीक सुराग जुटाए और 4 नवंबर को ग्राम अकोढा कला निवासी दीपक पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा गया ओपो कंपनी का मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद और एक चाकू बरामद किया गया।

पूछताछ में दीपक ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी अमन उर्फ काका पुत्र कर्म सिंह निवासी अकोढा कला के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। चाकू रखने का कारण पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह लोगों को डराने-धमकाने के लिए चाकू अपने पास रखता था।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मोबाइल लूट के मामले में दीपक नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है आरोपी का एक साथी अमन उर्फ काका मामले में फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है।आरोपियों के विरुद्ध धारा मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न