महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की तीन बहनों के घर व कंपनियों पर इनकम टैक्स रेड

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की तीन बहनों के घर व कंपनियों पर इनकम टैक्स रेड

मुंबई : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व एनसीपी नेता अजीत पवार की तीन बहनों के ठिकानों आयकर छापे पड़े हैं। अजीत पवार ने इन छापों को घटिया स्तर की राजनीति करार दिया।

अजीत पवार ने कहा कि मेरी तीन बहनों के घरों एवं कंपनियों पर आयकर विभाग ने छापे मारे। मैं इसकी वजह नहीं जानता हूं, लेकिन यह निश्चित रूप से राजनीति से प्रेरित छापे हैं। उन्होने कहा कि यह घटिया स्तर की राजनीति है। मैं इससे बुरा महसूस कर रहा हूं।

Read More.. चुनाव आयोग के ट्वीट पर मचा बवाल, 1 लाइन पढ़ते ही भड़के अरविंद केजरीवाल— जानिए पूरा मामला

इनकम टैक्स विभाग ने अजीत पवार की बहनों से जुड़े चीनी मिलों एवं रियल एस्टेट कंपनियों पर छापे मारे। इसके साथ ही आवास पर भी छापे मारे गए। पवार की बहनों के जिन ठिकानों पर छापे मारे गए वे मुंबई, पुणे एवं सतारा में स्थित हैं।

Read More.. "कुछ बड़ा होने वाला है" कोलकाता पर हमले की धमकी के बीच भारत का बड़ा एक्शन

अजीत पवार ने कहा है कि आयकर विभाग अगर उनसे जुड़ी कंपनियों के ठिकाने पर छापे मारती हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उनकी बहनों के ठिकानों पर छापे मारने से वे दुःखी हैं।

अजीत पवार राज्य के वित्त मंत्री हैं, उन्होंने कहा कि वे राजकोषीय अनुशासन को समझते हैं और सभी तरह के टैक्स हर साल नियमित रूप से भरते हैं। मुझसे जुड़े सभी संस्थाओं ने कर का भुगतान किया है।

अजीत पवार की जिन बहनों के ठिकानों पर छापे पड़े हैं, उनमें एक कोल्हापुर में रहती हैं और दो पुणे में रहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहनों की शादी 35-40 साल पहले हुई है और अब उनके रिश्तेदारों के यहां छापे मारे जाते हैं तो इससे लोग सोच सकते हैं कि एजेंसी का उपयोग किस तरह हो रहा है।

मालूम हो महाराष्ट्र में शिवसेना एनसीसी व कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रही है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप