Himachal Flash Floods: लगघाटी में बादल फटने से भयंकर फ्लैश फ्लड, तीन दुकानें और पुल बहा

Himachal Flash Floods: लगघाटी में बादल फटने से भयंकर फ्लैश फ्लड, तीन दुकानें और पुल बहा
(एडिटेड इमेज)

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: 19 अगस्त की रात करीब ढाई बजे कुल्लू जिले की लगघाटी के कनौण क्षेत्र में बादल फटने से अचानक आए फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में तीन दुकानें बह गईं जबकि पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों की आवाजाही बाधित हो गई है।

जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी के कारण सरवरी खड्ड क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। भूतनाथ मंदिर के पास बस स्टैंड तक पहुंचाने वाली सड़क में दरारें आ गई हैं और हनुमानी बाग को जोड़ने वाला पैदल पुल भी टूटने की कगार पर है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नदी किनारे जाने से मना करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

IS: News18

कुल्लू और बंजार उपमंडल में सुरक्षा कारणों से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फार्मेसी कॉलेज (सरकारी/निजी), आंगनवाड़ी केंद्र व DIET को 19 अगस्त को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने छात्रों व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

मॉनसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश और आपदाओं में 20 जून से अब तक 268 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में हजारों मकान, पशुशालाएं व दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि विद्युत और पेयजल सेवाएं भी प्रभावित हैं। इस प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को 2194 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: सात समंदर पार बंधी काव्य की डोर: साहिबगंज से सऊदी तक गूंजा 'वंडरफुल वर्ल्ड ऑफ पोएट्स' का तराना

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छठा आरोपी बलिया से गिरफ्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुल्लू जिले के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए और बारिश की संभावना जताई है, इसलिए प्रशासन ग्रामीणों से सावधानी बरतने का आग्रह कर रहा है। राहत और बचाव कार्य जोर-शोर से चल रहे हैं ताकि प्रभावित इलाकों को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा