#RanjanGogoiMP रंजन गोगोई ने राज्यसभा की सदस्यता ली, विपक्ष के विरोध पर बोले – वे जल्द करेंगे स्वागत

#RanjanGogoiMP रंजन गोगोई ने राज्यसभा की सदस्यता ली, विपक्ष के विरोध पर बोले – वे जल्द करेंगे स्वागत

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने आज संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली. केंद्र सरकार की सिफारिश पर उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. आज उनके शपथ ग्रहण के दौरान विरोध जताते हुए कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया. उधर, संसद से निकलते हुए गोगोई ने विपक्ष के विरोध पर कहा है कि वे जल्द ही मेरा स्वागत करेंगे.


आज रंजन गोगोई जैसे ही शपथ लेने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचे विपक्षी सदस्यों ने शोर शुरू कर दिया. हंगामे पर सभापति वेंकैया नायडू ने नाराजगी जतायी और कहा कि ऐसा व्यवहार मर्यादा के अनुरूप नहीं है. नायडू ने कहा: आप संवैधानिक प्रावधानों को जानते हैं, आप उदाहरणों को जानते हैं, आप राष्ट्रपति के अधिकारों को जानते हैं. उन्होंने कहा कि आपको सदन में ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए और किसी मुद्दे पर आप अपनी राय सदन से बाहर व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं. वहीं, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्षी सदस्यों का आचरण पूरी तरह से अनुचित है. उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्र के गण्यमान्य लोग समय-समय पर सदन के सदस्य रहे हैं.


मालूम हो कि मुख्य कांग्रेस सहित कई दूसरे दलों ने रंजन गोगोई के राज्यसभा मनोनयन पर आपत्ति जतायी है. कांग्रेस ने दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली के उस बयान से ही मोदी सरकार पर हमला बोला, जिनमें उन्होंने कहा था कि पद पर रहते हुए जजों द्वारा दिए गए फैसले उनके रिटायरमेंट के बाद के जाॅब के लिए प्रेरक का काम करते हैं और इससे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सवाल उठता है. मालूम हो कि गोगोई को रिटायरमेंट के महज तीन महीने बाद ही उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया है.

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Giridih News: गावां प्रखंड में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रचार हेतु बीएलओ को सामग्री वितरित
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
पलामू में 24 घंटे में तीन दर्दनाक हादसे, तीन युवकों की मौत से मातम
लोहरदगा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में तैयारी बैठक
बीआईएस जमशेदपुर मंडल की पहल, कैंब्रिज स्कूल में उपभोक्ता जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 18 मरीजों के इलाज को मिली स्वीकृति
बजट सत्र 2026 में सरयू राय पेश करेंगे ‘झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक’
Dumka News : सरैयाहाट पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, एफआईआर दर्ज
Hazaribag News : गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश