Cyclone Montha: चक्रवाती तूफ़ान मोंथा से इन राज्यों में तबाही का खतरा, इंडियन आर्मी हाई अलर्ट पर
नई दिल्ली: पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेजी से विकसित हो रहे चक्रवाती सिस्टम के मद्देनजर भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले 48 घंटों में यह सिस्टम ‘मोंथा’ नामक एक तीव्र चक्रवात का रूप ले सकता है, जिसकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और विभिन्न राज्य सरकारें स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और राहत एवं बचाव टीमों को तैनात करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
ओडिशा समेत कई राज्यों के जिलों में रेड अलर्ट
मोंथा तूफान की दिशा धीरे-धीरे भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रही है। ओडिशा राज्य सरकार ने पूरी स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए राज्य के सभी 30 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार पर भी तूफान का प्रभाव पड़ने की आशंका है। आंध्र प्रदेश सरकार ने एडवांस में राहत एवं आवश्यक आपूर्तियों की रणनीति तैयार कर ली है, तथा एनडीआरएफ और सेना की टीमें सक्रिय मोड पर हैं।
आंध्र प्रदेश की ओर टकराने की संभावना, तेज़ बारिश की चेतावनी

ओडिशा में सरकारी कर्मियों की छुट्टियां रद्द, राहत के निर्देश

आंध्र प्रदेश के ये जिले होंगे ज्यादा प्रभावित
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों को चक्रवात मोंथा से सबसे अधिक खतरा है। इन दोनों जिलों के प्रशासन ने संभव नुकसान को कम करने की पूरी तैयारी कर ली है। स्थानीय अधिकारी सभी जरूरी संसाधनों और राहत सामग्री को स्टॉक में रख रहे हैं, ताकि हालात खराब होने पर तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


