बिहार विधानसभा चुनाव-2025: भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

भाजपा इस बार राजग के तहत 101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव-2025: भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा इस बार राजग के तहत 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूची में बेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, दरभंगा से संजय सरावगी समेत कई प्रमुख उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पटना में पत्रकार वार्ता में उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा की।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 71 उम्मीदवार के नाम शामिल है। पटना में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अहम घटक दल के रूप में भाजपा इस बार जनता दल (यूनाइटेड) और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। राजग में हुए सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सीट और उम्मीदवारों की सूचीबेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा, पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा से अनिल कुमार राम, परिहार से गायत्री देवी, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल को टिकट दिया गया है।

भाजपा की ओर से राजनगर से सुजीत पासवान, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, छातापुर से नीरज कुमार बबलू, नरपतगंज से देवंती यादव, फारबिसगंज से विद्या सागर केसरी, सिकटी से विजय कुमार मंडल, किशनगंज से स्वीटी सिंह, बनमनखी से कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया से विजय कुमार खेमका, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, सहरसा से आलोक रंजन झा, गौरा-बौराम से सुजीत कुमार सिंह और दरभंगा से संजय सरावगी को टिकट मिला है।

इसी तरह से केवटी से मुरारी मोहन झा, जाले से जिवेश कुमार मिश्रा, औराई से रमा निषाद, कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता, बरुराज से अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, बैकुंडपुर से मिथिलेश तिवारी, सिवान से मंगल पांडेय, दरौंदा से कर्णजीत सिंह, गोरेयाकोठी से देवेश कांत सिंह, तरैया से जनक सिंह, अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, पातेपुर से लखेंद्र कुमार रौशन, मेहिउद्दीननगर से राजेश कुमार सिंह, मछवारा से सुरेंद्र मेहता, तेघरा से रजनीश कुमार और बेगूसराय से कुंदन कुमार को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें भुवनेश्वर डिजिटल अरेस्ट स्कैम: NALCO रिटायर्ड ऑफिसर से 1 करोड़ ऐंठने की कोशिश

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक