Trump Tariff News: ट्रंप का भारत पर 'व्यापारिक वार' 50% टैरिफ का वज्रपात, क्या होगा भारत का अगला कदम ?

किसानों और उद्योगों पर दोहरी मार!

Trump Tariff News: ट्रंप का भारत पर 'व्यापारिक वार' 50% टैरिफ का वज्रपात, क्या होगा भारत का अगला कदम ?
(एडिटेड इमेज)

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत के निर्यातकों और अर्थव्यवस्था पर चिंता के बादल छा गए हैं। इस नए फैसले के बाद अब अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले कुछ भारतीय उत्पादों पर कुल 50% का टैरिफ लगेगा।

भारतीय निर्यातकों के लिए चुनौती

अमेरिकी प्रशासन के इस फैसले से भारत के कुछ खास क्षेत्रों पर सीधा असर पड़ेगा। इनमें कृषि उत्पाद, समुद्री भोजन और कुछ औद्योगिक सामान शामिल हैं। इस भारी-भरकम टैरिफ के कारण भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिकी बाजार में अपने सामान बेचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत के निर्यात को भारी नुकसान हो सकता है।

टैरिफ को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

बता दें कि एक अगस्त को ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैक्स लगाने के अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारत से आने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, जिसमें कहा गया कि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल का आयात करता है।

सरकार का रुख और व्यापार तनाव

इस घोषणा पर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, व्यापार विशेषज्ञ इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने यह कदम यह कहते हुए उठाया है कि भारत अमेरिकी सामानों को पर्याप्त तरजीह नहीं दे रहा है, लेकिन भारत का मानना है कि यह आरोप निराधार हैं। इस फैसले ने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को एक चुनौतीपूर्ण मोड़ पर ला दिया है।

यह भी पढ़ें वंदे मातरम् के 150 वर्ष: प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में याद किए देशभक्ति के प्रेरक पल

भारत ने जताया था विरोध

कुछ दिन पहले ट्रंप ने सोशल हेंडल ट्रुथ पर लिखा था कि भारत रूस की युद्ध मशीनरी को ईंधन दे रहा है। मैं इससे खुश नहीं हूं। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि अमेरिका रूस से अभी भी यूरेनियम और पैलेडियम खरीद रहा है। ऐसे में भारत को निशाना बनाना ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम