हिरोशिमा परमाणु बमबारी की 80वीं वर्षगांठ: इतिहास के एक दुखद अध्याय की याद

हिरोशिमा का परमाणु हमले के बाद पुनर्निर्माण और विकास कैसे हुआ?

हिरोशिमा परमाणु बमबारी की 80वीं वर्षगांठ: इतिहास के एक दुखद अध्याय की याद

आज, 6 अगस्त, 2025, उस दुखद दिन की 80वीं वर्षगांठ है जब हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया था. 1945 में, द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापानी शहर हिरोशिमा पर "लिटिल बॉय" नामक परमाणु बम गिराया. इस हमले ने शहर को तबाह कर दिया और लाखों लोगों की जान ले ली.  इस विनाशकारी हमले के तीन दिन बाद, 9 अगस्त को नागासाकी पर एक और परमाणु बम गिराया गया, जिसके बाद जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया और द्वितीय विश्व युद्ध का अंत हुआ. मालूम हो की हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम को अमेरीका पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट के सन्दर्भ में "लिटिल ब्वाय" और नागासाकी के बम को विन्सटन चर्चिल के सन्दर्भ में "फ़ैट मैन" कहा गया.

2 लाख से अधिक लोगों की हुई थी मौत

ऐसा माना जाता है कि अमेरिका के इस हमले में हिरोशिमा के 1,40,000 लोग और, नागासाकी में करीब 74,000 लोग मारे गए थे. हालांकि, इस हमले के बाद भी कई लोग रेडियोएक्टिव यानी कि काली बारिश की चपेट में भी आए. इस बमबारी के कारण दूसरा विश्व युद्ध तुरंत खत्म हो गया और जापान ने 14 अगस्त 1945 को मित्र राष्ट्रों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था.

यह घटना मानव इतिहास की सबसे भयानक घटनाओं में से एक है, जो परमाणु हथियारों की विनाशकारी शक्ति की याद दिलाती है. यह दिन न केवल उन पीड़ितों को याद करने का है, बल्कि शांति और भाईचारे के लिए काम करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दोहराता है. इस दुखद इतिहास के बीच, कई ऐसी कहानियाँ भी हैं जो मानवीय गरिमा और जीवन के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाती हैं.

आज का हिरोशिमा: परमाणु हमले के बाद का पुनर्निर्माण और विकास

आज, परमाणु हमले के 80 साल बाद, जापान का हिरोशिमा शहर पूरी तरह से बदल चुका है. कभी तबाह हुआ यह शहर अब एक सुंदर और विकसित शहर के रूप में जाना जाता है, जिसकी आबादी लगभग 12 लाख है. जापान ने इस शहर को दोबारा बसाने के लिए बहुत मेहनत की, जिसका परिणाम आज यहाँ की आधुनिक संरचना और व्यवस्थित विकास में देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, वीडियो वायरल

यह शहर अपनी आधुनिकता और सुंदरता के साथ-साथ अपने इतिहास को भी संजोए हुए है. यहाँ स्थित हिरोशिमा मेमोरियल और म्यूजियम लोगों को परमाणु हमले की तबाही की याद दिलाते हैं, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान दहला: क्वेटा में सैन्य अधिकारियों से भरी ट्रेन पर आत्मघाती हमला, 27 की मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल