ट्रंप से नहीं, पीएम मोदी और चिनफिंग से बात करूंगा: टैरिफ वार पर ब्राजील के राष्ट्रपति का बयान

अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाने के बाद भड़का विवाद, ब्रिक्स देशों पर भरोसा

ट्रंप से नहीं, पीएम मोदी और चिनफिंग से बात करूंगा: टैरिफ वार पर ब्राजील के राष्ट्रपति का बयान
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा(फाइल फोटो)

अमेरिका और ब्राजील के बीच तनाव का तूफान उठ खड़ा हुआ है. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस ऑफर को ठुकरा दिया, जिसमें ट्रम्प ने कहा था कि लूला उनसे कभी भी टैरिफ के मसले पर बात कर सकते हैं.

नई दिल्ली: अमेरिका और ब्राजील के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद के बीच, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत के प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा है कि वह उनसे बात नहीं करेंगे, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बात करेंगे.

यह तनाव तब शुरू हुआ जब अमेरिका ने ब्राजील पर 50% टैरिफ लगा दिया. लूला ने इस फैसले को "सबसे दुखद" दिन बताते हुए कहा कि ब्राजील अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन (WTO) सहित सभी संभव विकल्पों का उपयोग करेगा.

लूला ने यह भी कहा कि उनकी सरकार विदेशी व्यापार को मजबूत करने और ब्रिक्स देशों के साथ नए अवसर तलाशने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. उन्होंने साफ किया कि वह ट्रंप से बात नहीं करेंगे क्योंकि वे "बातचीत के लिए तैयार नहीं".

लूला ने कहा,मैं पीएम मोदी एवं शी चिनफिंग को फोन करूंगा

हालांकि, इस तनाव के बावजूद, लूला ने ट्रंप को नवंबर में ब्राजील में होने वाले COP30 जलवायु सम्मेलन के लिए आमंत्रित करने की बात कही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्राजील अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यह बातचीत "बराबरी और आपसी सम्मान" के साथ होनी चाहिए. ट्रंप ने भी पहले कहा था कि लूला उनसे कभी भी बात कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान दहला: क्वेटा में सैन्य अधिकारियों से भरी ट्रेन पर आत्मघाती हमला, 27 की मौत

दूसरी तरफ, ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था, "लूला मुझसे कभी भी बात कर सकते हैं." उन्होंने ब्राजील की जनता की तारीफ की, लेकिन वहां की सरकार पर गलत फैसले लेने का आरोप लगाया

यह भी पढ़ें: '12 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार?' राहुल गांधी के दावे पर मचा घमासान, जानें कितना दम

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बशीर बद्र: वो शायर जो हमारे टूटे दिल की बोली बोल गया
Pakur News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गणपुरा में जागरूकता अभियान, लोगों ने लिया तंबाकू छोड़ने का संकल्प
कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी अस्पताल, मौतों के बाद भी खामोश स्वास्थ्य महकमा
Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार
Koderma News: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: डिजिटल दौर की चुनौतियों पर राष्ट्रीय मंथन
कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल