‘ब्लैक ईट्स ब्लैक’ ऑपरेशन का दावा: चीन ने उजागर की अमेरिका की कथित बिटकॉइन साजिश
नेशनल डेस्क: चीन ने अमेरिका पर एक अभूतपूर्व साइबर विवाद में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। चीन के अनुसार, अमेरिकी सरकार से समर्थन प्राप्त हैकर्स ने 2020 में चीन के 'लूबियन' बिटकॉइन माइनिंग पूल से लगभग 1,27,000 बिटकॉइन (अब कीमत करीब 13 अरब डॉलर) चुरा लिए थे। इससे दोनों देशों के बीच साइबर वार और संदेह का माहौल काफी गहरा गया है।
लूबियन माइनिंग पूल से हुई चोरी

कैसे हुई हैकिंग और किसने की?
चीन की नेशनल कंप्यूटर वायरस इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर (CVERC) की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना को बेहद एडवांस हैकिंग टूल्स से अंजाम दिया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस प्रकार का हमला केवल सरकार समर्थित हैकर्स ही कर सकते हैं और CVERC ने इसके पीछे अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। चार साल तक ये बिटकॉइन वॉलेट्स में पड़े रहे, 2024 में इन्हें अचानक नए वॉलेट्स में ट्रांसफर किया गया। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म 'अर्कहम' ने इन वॉलेट्स को अमेरिकी सरकार से जुड़ा बताया। अप्रैल 2024 में अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने इन्हें जब्त कर लिया।
CVERC की रिपोर्ट और 'ब्लैक ईट्स ब्लैक' ऑपरेशन
रिपोर्ट में इस चोरी की टाइमलाइन समेत यह तर्क दिया गया कि कोई आम हैकर इतने बड़े स्केल पर और इतने लंबे अंतराल के बाद धन का मूवमेंट नहीं कर सकता। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी यही लेख छापा कि अमेरिका ने पैसे चुराए और फिर खुद ही प्रक्रिया दिखाने के लिए उन्हें जब्त कर लिया—इसे 'ब्लैक ईट्स ब्लैक' ऑपरेशन कहा गया है।
अमेरिका की प्रतिक्रिया
अमेरिका ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए स्पष्ट किया है कि बिटकॉइन की जब्ती कानूनी कार्रवाई के तहत की गई है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये फंड अपराध से कमाए गए थे और उन्हें फ्रीज करना वैध प्रक्रिया है। अमेरिका ने इस मामले में किसी भी साजिश से साफ इनकार किया, जबकि चीन का आरोप है कि यह कार्रवाई केवल एक दिखावा है।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
