मसीहा सोनू सूद को इस अंदाज में स्पाइस जेट ने किया सलाम, सोशल पर वायरल हुए एक्टर

मसीहा सोनू सूद को इस अंदाज में स्पाइस जेट ने किया सलाम, सोशल पर वायरल हुए एक्टर

मुंबई : फिल्म स्टार और सोशल वर्कर सोनू सूद को विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने अनोखे अंदाज में सैल्यूट किया है। स्पाइसजेट ने अपने विमान बोइंग 737 पर सोनू सूद की तसवीर लगवायी है और उस पर लिखा है सैल्यूट टू द सेविअर सोनू सूद। यानी मसीहा सोनू सूद को सलाम।

सोनू सूद ने इस तसवीर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा मुझे अनारक्षित टिकट पर पंजाब के मोगा से मुंबई की यात्रा याद आ गयी। इस प्यार के लिए सभी का धन्यवाद, आज अपने माता-पिता को और भी मिस कर रहा हूं। सोनू सूद के इस ट्वीट को आठ हजार से अधिक बार रिट्वीट किया गया और लोगों ने 1.7 हजार प्रतिक्रिया दी और 78 हजार से अधिक लाइक मिले।

यह भी पढ़ें Dhurdhar 2 Trailer: रणवीर सिंह के डबल रोल ने मचाई धूम, एक घंटे में 16 लाख व्यूज

सोनू सूद कोरोना संक्रमण व लाॅकडाउन के दौरान अपनी नेकी के लिए दुनिया भर में विख्यात हो गए। वे गरीबों, बीमारों व जरूरतमंदों की अपनी संस्था व अपने मित्रों के माध्मय से मदद करते हैं। सोनू सूद सेलिब्रिटी के बीच से एक रियल लाइफ हीरो बन कर उभरे हैं। रील लाइफ से अधिक लोकप्रियता उन्होंने असली जिंदगी में पायी।

यह भी पढ़ें  बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स

लाॅकडाउन के दौरान सोनू सूद ने मुंबई व महाराष्ट्र में फंसे हजारों श्रमिकों को बस रिजर्व कर उनके घर तक भेजा। वे जरूरमंद रोगियों के इलाज के लिए भी एक अभियान का संचालन करते हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

 बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena