‘जटाधरा’ का मोशन पोस्टर रिलीज़, सोनाक्षी सिन्हा का दिव्य रूप वायरल

मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज़ डेट की घोषणा की

‘जटाधरा’ का मोशन पोस्टर रिलीज़, सोनाक्षी सिन्हा का दिव्य रूप वायरल
‘जटाधरा’ मोशन पोस्टर

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की पौराणिक थ्रिलर फिल्म ‘जटाधरा’ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में जारी मोशन पोस्टर में दोनों का दमदार लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित है, जिसमें रहस्य, शक्ति और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा। वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में रिलीज़ होगी, जबकि इसका ट्रेलर 17 अक्टूबर को आएगा।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पौराणिक थ्रिलर जॉनर पर आधारित इस फिल्म का टीज़र कुछ समय पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बना था। अब मेकर्स ने 16 अक्टूबर को फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। 'जटाधरा' का मोशन पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "जटाधारा की शक्ति प्रकट होगी। दिव्यता के लिए तैयार हो जाइए। जटाधारा का ट्रेलर 17 अक्टूबर को रिलीज होगा।"

पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र रूप एक बार फिर सबका ध्यान खींच रहा है। उनकी आंखों में तीव्रता और चेहरे पर दिव्य आभा फिल्म के रहस्यमय वातावरण की झलक देती है। वहीं सुधीर बाबू अपने किरदार में बेहद प्रभावशाली नज़र आ रहे हैं, गले में रुद्राक्ष की माला, माथे पर तिलक, और हाथ में त्रिशूल थामे वे एक दिव्य योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के निर्देशक वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने बताया है कि 'जटाधरा' केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ पेश किया गया है। कहानी में रहस्य, शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड स्कोर पर खास ध्यान दिया गया है ताकि दर्शक कहानी की गहराई में खो जाएं। सोनाक्षी और सुधीर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी, जो दर्शकों के लिए एक नई और दिलचस्प केमिस्ट्री लेकर आ रही है।

गौरतलब है कि 'जटाधरा' 7 नवंबर, 2025 को तेलुगु और हिंदी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के ट्रेलर से पहले ही जिस तरह का माहौल बना है, उससे साफ है कि 'जटाधरा' दिवाली सीजन में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Read More.. बड़ी पहल: DPS रांची में 170 सोलर पैनल, बच्चों को मिलेगा नया अनुभव

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Deoghar News: साबेजोर गांव में भव्य जल यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ Deoghar News: साबेजोर गांव में भव्य जल यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now