खूँटी दुष्कर्म मामले में हेमंत सोरेन ने दिए अविलम्ब कार्रवाई के निर्देश

खूँटी दुष्कर्म मामले में हेमंत सोरेन ने दिए अविलम्ब कार्रवाई के निर्देश

खूँटी: जिले में नाबालिग लड़की के साथ तीस बार से अधिक दुष्कर्म की वीभत्स कर देने वाली घटना के मामले में न्याय के प्रति लोगों में एक नई उम्मीद जगी है। सीएम हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन को पीड़िता का मेडिकल काउन्सलिंग एवं आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

पीड़िता को 24 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की लीगल वालंटियर खुशबू खातून ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया, जिसके बाद इस मामले पर से पर्दा उठा। पीड़िता द्वारा कमेटी को दिए गये बयान के मुताबिक उसे घटना की तारीख याद नहीं है। जब वह खूँटी बाजार गयी थी, तभी उसकी बगडू का निवासी बजरंग नामक लड़के से उसकी बातचीत शुरू हुई और फिर बाद दोस्ती हो गयी। उसके साथ उसका मित्र सूरज भी था।

बातचीत के बाद लड़कों ने उसे बाइक पर बिठाकर सिंबुकेल गाँव की ओर ले गया। वहां पहुंचकर लड़कों ने शराब पी और फिर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन लोगों ने वारदात का अंजाम दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि जब भी वह बजरंग को फ़ोन से मोबाइल वापस मांगती, तब-तब वह उसे किसी अनजान जगह बुलाकर कुकर्म करता। और हर बार उसके साथ कई और लड़के रहते। यह सिलसिला तीन महीनों तक चला। इस दौरान जब भी पीड़िता इसका विरोध करती, आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते थे।

फिलहाल, पीड़िता को आश्रय गृह सहयोग विलेज में रखा गया है। वहीं, सीएम सोरेन ने खुशबू को धन्यवाद किया. साथ ही खूँटी डीसी को नाबालिग की मेडिकल, काउन्सलिंग तथा न्यायिक मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिला पुलिस को बचे आरोपियों की खोजबीन कर अविलम्ब कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: नोएडा में पड़ोसी विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से व्यक्ति की मौत

 

यह भी पढ़ें: सोते समय भाई-भाभी और 3 साल के मासूम की हत्या, गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर