MP Pradeep Verma
समाचार  रांची  झारखण्ड  राज्य 

कुसुंबा की 'निर्भया' के लिए उग्र हुई भाजपा: 3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान, आदित्य साहू ने दी चेतावनी

कुसुंबा की 'निर्भया' के लिए उग्र हुई भाजपा: 3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान, आदित्य साहू ने दी चेतावनी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने दिल्ली में प्रेसवार्ता कर कुसुंबा (झारखंड) में बेटी के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या मामले पर हेमंत सरकार को जमकर घेरा। साहू ने राज्य की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए कहा कि झारखंड में अपराधियों की 'समानांतर सरकार' चल रही है। उन्होंने घटना के 6 दिन बाद भी मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए और चेतावनी दी कि यदि 2 दिन में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 2 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 3 अप्रैल को झारखंड बंद रहेगा। भाजपा इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार कर चुकी है।
Read More...

Advertisement