झारखंड में अनलाॅक 4.0 का गाइडलाइन जारी, जानिए इसमें आपके लिए नया क्या है

झारखंड में अनलाॅक 4.0 का गाइडलाइन जारी, जानिए इसमें आपके लिए नया क्या है

रांची : झारखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को अनलाॅक-4 का गाइडलाइन जारी कर दिया है. अनलाॅक 4 राज्य में 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आजदेश की काॅपी ट्वीट करते हुए लिखा है कि सभी लोगों से मेरी अपील है कि सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करें और मुंह पर मास्क का उपयोग अवश्य करें. आपस में दूरी बनाएं, मगल दिनों को जोड़े रखें.

आगामी जेइइ मेन व नीट की परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने राज्य के अंदर यात्री बसंें चलाने व होटल व धर्मशाला खोलने की अनुमति दे दी है. सरकार के आदेश में परीक्षा को लेकर यात्रियों के आवागमन व उनकी परेशानी का जिक्र किया गया है. सरकार ने इस बात का भी जिक्र किया है लाॅकडाउन से आर्थिक तनाव है.

अनलाॅक 4 के गाइडलाइन में कंटोनमेंट जोन के बाहर सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दे दी है, केवल उन्हें छोड़ कर जिस पर सरकार ने विशेष तौर पर रोक लगायी हो. यानी अबतक सैलून, पार्लर की दुकानों पर जो रोक थी, वह एक सितंबर से नहीं रहेगी. वे भी अपनी दुकानें खोल सकेंगे. इस संबंध में कांग्रेस व झामुमो दोनोें ने सरकार से मांग की थी.

वहीं, पूर्व की तरह सिनेमा हाॅल, धार्मिक सथल, मनोरंजन पार्क, स्वीमिंग पुल नहीं खुलेंगे और न ही राजनैतिक या अन्य बड़ा आयोजन होगा. खेलकूद के आयोजन, सांस्कृतिक आयोजन, स्कूल, काॅलेज, मेले सभी पर रोक रहेगी. बार, पार्क आदि बंद रहेंगे. इंटर स्टेट यात्री बसें नहीं चलेंगी.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण