रांची के अखबार : कोरोना संक्रमण विवाद में गुमला में हत्या, 15 मई तक स्कूल, काॅलेज, माॅल बंद रखने की सिफारिश, अन्य खबरें

रांची के अखबार :  कोरोना संक्रमण विवाद में गुमला में हत्या, 15 मई तक स्कूल, काॅलेज, माॅल बंद रखने की सिफारिश, अन्य खबरें

प्रभात खबर की आज की लीड खबर है: 15 मई तक स्कूल, काॅलेज व माॅल बंद रखने की सिफारिश, कई राज्य लाॅकडाउन बढाने के पक्ष में. यह सिफारिश राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली ग्रुप आॅफ मिनिस्टर ने की है. खबर में उल्लेख है कि सामूहिक धार्मिक आयोजनों पर भी रोक लगाए रखने की सिफारिश की गयी है. कई राज्यों ने केंद्र से आग्रह किया है कि कोरोना लाॅकडाउन की अवधि को बढा दिया जाए. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सबसे मुखरता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग की है. जमशेदपुर से खबर है कि टाटा ग्रुप की कंपनी ने 1350 रुपये का कोरोना जांच किट बनाया है, जिससे एक घंटे में रिपोर्ट मिल जाएगी. हाइकोर्ट ने कहा है कि कोविद 19 से लड़ने की हो पूरी तैयारी, महामारी का इंताजार नहीं हो. गुमला के सिसई से खबर है कि कोरोना फैलाने की अफवाह में दो गुट भिड़ गए और इसमें पांच की पिटाई हुई है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हिंदुस्तान की टाॅप खबर है : गुमला में कोरेाना संक्रमण फैलाने के विवाद में युवक की हत्या. यह विवाद सिसई में हुआ जहां कोरोना संक्रमण फैलाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए. गांव में अफवाह फैल गयी कि एक पक्ष के लोग घूम-घूम कर थूक रहे हैं. घरों के अलावा तलाब व अन्य जगह कोरोना संक्रमण फैलाने की अफवाह फैली, जिसके बाद एक युवक की पिटाई की गयी. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. हाइकोर्ट का कथन है कि झारखंड को जरूरी संसाधन तत्काल केंद्र दे. केंद्रीय कैबिनेट की जीओएफ के हवाले से खबर है कि लाॅकडाउन हटने की संभावना कम है. छोटी से खबर है कि दूसरे देशों को दवा निर्यात को मंजूरी. एक खबर है कि हिंदपीढी में 37 के सैंपल लिए गए 60 घरों केे लोग होम क्वारंटाइन. एक दावा अखबार ने छापा है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति क्वारंटाइन नहीं किया गया तो वह महीने भर 406 लोगों को संक्रमित कर देगा. एक खबर है झारखंड सीएम के फंड में टाटा समूह ने 10 करोड़ व अडानी समूह ने एक करोड़ दिए. एक खबर है कि अगर आपकी इएमआइ कट गयी है तो रकम वापस मिलेगी. एक खबर है कि राज्य के हाइस्कूलों में इतिहास के शिक्षकों की नियुक्ति क रास्ता साफ हो गया.

दैनिक जागरण की लीड खबर है : शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल 15 मई तक बंद रखें. यह सिफारिश राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली जीओएम ने केंद्र सरकार से की है. सीएम हेमंत सोरेन का बयान है कि लाॅकडाउन के बाद सबसे दयनीय स्थिति झारखंड की होगी. सीएम ने कहा है कि जीएसटी से पहले ही सूबे पर असर पड़ रहा है, धन संग्रह की व्यवस्था नहीं है, ऐसे में केंद्र को झारखंड पर ध्यान देना होगा. अखबार ने एक खबर को शीर्षक दिया है: सोनिया गांधी के विचित्र सुझाव में दिखी आपातकाल वाली मानसिकता. अखबार ने लिखा है कि दो साल तक सोनिया गांधी ने विज्ञापन देने पर रोक लगाने का सुझाव प्रधानमंत्री को दिया है. एक खबर है कि एसबीआइ ने बचत पर ब्याज घटा दिया है, कर्ज भी सस्ता हुआ है. आज हनुमान जयंती है, ऐसे में अखबार ने बाॅटम में एक विशेष सामग्री प्रस्तुत किया है जिसका शीर्षक है: को नहीं जानत है जगत में कपि संकट मोचन नाम तिहारे.

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी