मुंगेर नरसंहार : लेडी सिंघम कहलाने वाली लिपि सिंह को अब लोग ट्विटर पर कह रहे हैं जनरल डायर 

मुंगेर नरसंहार : लेडी सिंघम कहलाने वाली लिपि सिंह को अब लोग ट्विटर पर कह रहे हैं जनरल डायर 

पटना : बिहार के बाहुबली राजनेता अनंत सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बाद लेडी सिंघम कहलाने वाली आइपीएस लिपि सिंह को लोग अब सोशल मीडिया पर जनरल डायर बता रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बरखास्त करने की मांग कर रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें Putin-Modi In Fortuner: पुतिन-मोदी की फॉर्च्यूनर यात्रा क्यों बनी चर्चा का विषय?

आइपीएस लिपि सिंह इस समय मुंगेर के एसपी के पद पर तैनात हैं जहां सोमवार की रात देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के वक्त भारी बवाल हुआ. इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस दल उग्र हो गया और उसने दुर्गा विसर्जन करने जा रहे लोगों पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं और गोली चलायी. पुलिस की इस कार्रवाई में एक युवक की मौत हो गयी और कई लापता बताए जा रहे हंै.

 

लोग इस कार्रवाई के लिए एसपी लिपि सिंह को जिम्मेवार बता रहे हैं और उन्हें बरखास्त करने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से कर रहे हैं. मालूम हो लिपि सिंह नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के कद्दावर नेता आरसीपी सिंह की बेटी हैं. आरसीपी सिंह जदयू में नीतीश के सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं. आरसीपी सिंह खुद यूपी कैडर के आइएएस अधिकारी रहे हैं और नौकरी से इस्तीफा देकर वे राजनीति में आए और नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल होने के बाद तेजी से आगे बढते गए.


घटना के बाद ही सोशल मीडिया पर मुंगेर नरंसहार, लिपि सिंह ट्रेंड कर रहा है. आज तो लिपि सिंह डायर प्रमुखता से ट्रेंड कर रहा है. मालूम हो कि अंग्रेज शासन में जनरल डायर ने जालियांवाला बाग में निहत्थे लोगों पर गोली चलवाई थी.

 

अंकित मिश्रा नामक एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया लिपि सिंह भारतीय पुलिस पर एक धब्बा हैं, उन पर 302 के तहत मुकदमा चलाया जाए और सेवा से बरखास्त किया जाए. कुछ आइपीएस अधिकारी ने भी लिपि सिंह की निंदा की है.


सीबीआइ के पूर्व डायरेक्टर नागेश्वर राव ने ट्वीट कर कहा है कि लिपि सिंह और मंुगेर के डीएम राजेश मीणा का ट्रांसफर किया जाना चाहिए. दोनों ने स्वयं मामले को क्रूरता से हैंडल कर समस्या खड़ी की है. मालूम हो कि लिपि सिंह 2016 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने इस घटना के बाद बयान दिया था कि उपद्रवियों द्वारा किए गए रोड़ेबाजी में 20 जवान घायल हुए और एक थाना प्रभारी का सिर फटा हुआ है, इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उन्होंने कहा था कि पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया जा रहा है और स्थिति काबू में है.

 

 

 

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
डीडीएलजे के 30 साल: लंदन में शाहरुख-काजोल ने किया राज–सिमरन की ब्रोंज स्टैच्यू का अनावरण
युवक का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में निशुल्क हृदय जांच शिविर, डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने कराया उपचार
लाल किला विस्फोट मामले में बड़ा अपडेट, आरोपित शोएब अली की एनआईए कस्टडी 10 दिन बढ़ी
किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में गिरिडीह राइफल क्लब का न्यू ब्रांच डीएसपी ने किया उद्घाटन
नीलगाय के आतंक से चैनपुर के किसानों की 50 एकड़ फसल बर्बाद, वन विभाग पर कार्रवाई न करने का आरोप
दिल में छेद वाले बच्चों के लिए रोटरी गिरिडीह की बड़ी पहल, अमृता हॉस्पिटल कोच्चि में होगा निःशुल्क ऑपरेशन
Putin-Modi In Fortuner: पुतिन-मोदी की फॉर्च्यूनर यात्रा क्यों बनी चर्चा का विषय?
बकाया छात्रवृत्ति भुगतान की मांग पर विधानसभा के समक्ष आजसू विधायक का धरना
बगोदर में अर्टिगा कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे