दुमका : विधायक सीता सोरेन ने सीएम हेमंत व डीसी राजेश्वरी को किया सतर्क, कहा – चुनाव के पहले करायें कार्य

दुमका : विधायक सीता सोरेन ने सीएम हेमंत व डीसी राजेश्वरी को किया सतर्क, कहा – चुनाव के पहले करायें कार्य

दुमका : दुमका के जामा से विधायक सीता सोरेन ने विकास कार्याें को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी को सतर्क किया है और इसे ससमय पूरा कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि ऐसा नहीं किए जाने पर ग्रामीणों को दुमका विधानसभा उपचुनाव में वोट नहीं डालने के लिए भड़काया जा सकता है और लोकतंत्र में वोट नहीं डालना अच्छी बात नहीं होती है.

विधायक सीता सोरेन ने अखबार की खबरों के कुछ कतरनों को अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उपचुनाव को देखते हुए राजनैतिक रूप से लोगों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने दुमका की उपायुक्त से आग्रह किया कि चुनाव के दिन वोट का बहिष्कार नहीं हो इसके लिए इस मामले को संज्ञान में लिया जाए. उन्होंने कहा है कि ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए, लोकतंत्र में वोट का बहिष्कार होना दुर्भाग्य की बात है.

Read More.. Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

झारखंड मुक्ति मोर्चा से विधायक सीता सोरेने ने अपने ट्वीट को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व दुमका की डीसी राजेश्वरी बी के साथ चुनाव आयोग और झारखंड के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय को भी टैग किया है.

Read More.. Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर

क्या है मामला?

सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री व डीसी का जिस मामले की ओर ध्यान आकृष्ट किया है, वह दुमका जिले के मसलिया प्रखंड की रानीघाधर पंचायत के केशोरायडीह गांव का मामला है. गांव मुख्य मार्ग से दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क से जुड़ा है. इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बारिश में मौसम में लोगों की परेशानी बढ जाती है. ग्रामीणों ने पिछले दिनों बैठक कर कहा कि हर चुनाव में नेता लोग विकास व निर्माण कार्य कराने की बात करते है, लेकिन बाद में वे इसे भूल जाते हैं. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर सड़क नहीं बनी तो वे आगामी उपचुनाव में वोट नही देंगे. इससे संबंधित खबर को समृद्ध झारखंड ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था.

विधायक सीता सोरेन ऐसे में चाहती हैं कि इस गांव की आवश्यक बुनियादी जरूरतें पूरी की जाएं, ताकि लोकतंत्र में जनता की सबसे बड़ी ताकत वोट का बहिष्कार नहीं हो और उसके लिए उन्हें कोई उकसाए नहीं.

संबंधित खबर नीचे के लिंक पर पढें :

दुमका : ग्रामसभा में फैसला पक्की सड़क नहीं बनने पर उपचुनाव में वोट नहीं देंगे केशोरायडीह के ग्रामीण

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement