कार्तिक पूर्णिमा पर लखनऊ में आरएसएस का कौमुदी घोष संचलन

स्वयंसेवक वाद्य यंत्र बजाते हुए करेंगे संचलन

कार्तिक पूर्णिमा पर लखनऊ में आरएसएस का कौमुदी घोष संचलन

कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व पर 5 नवंबर को लखनऊ में आरएसएस का कौमुदी घोष संचलन निकलेगा। स्वयंसेवक वाद्य यंत्र बजाते हुए शामिल होंगे

लखनऊ: शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ विभाग की ओर से राजधानी लखनऊ में 5 नवंबर को कौमुदी घोष संचलन निकाला जायेगा। इस संचलन में शामिल होने वाले सभी स्वयंसेवक कोई न कोई वाद्य यंत्र बजाते हुए संचलन करेंगे। कौमुदी संचलन की ​विशेषता है कि यह हमेशा रात्रि में होता है।

लखनऊ विभाग के विभाग कार्यवाह अमितेश ने साेमवार काे बताया कि प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 5 नवंबर को लखनऊ महानगर का कौमुदी घोष संचलन तय हुआ है। कौमुदी संचलन लालबाग स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के सामने नगर निगम पार्क से प्रारंभ होगा। इसके लिए रात्रि 8 बजे वाद्य यंत्र बजाने वाले स्वयंसेवकों को बुलाया गया है। श्रृंग व वेणु में स्वयंसेवक को भूप, मीरा, तिलंग, शिवरंजनी, जन्मभूमि व ध्वजारोपणम बजाना आना चाहिए। इसी प्रकार शंख में किरण, उदय, श्रीराम, गायत्री व ध्वजावतरणम बजाना आना चाहिए। इसके अलावा आनक तथा ताल वाद्य बजाने वाले स्वयंसेवक को उपरोक्त में से सब बजाना आना चाहिए।

अमितेश ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर लखनऊ विभाग की 400 से अधिक बस्तियों में पथ संचलन के कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। इन संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की है।

   

Jharkhand Govt Ad
 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन