Simdega News: उपायुक्त की अध्यक्षता में वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश 

त्रुटियों को समयबद्ध तरीके से सुधार करना आवश्यक: उपायुक्त 

Simdega News: उपायुक्त की अध्यक्षता में वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश 
उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में शामिल पदाधिकारी

सिमडेगा: कंचन सिंह(उपायुक्त) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (Forest Rights Act 2006) के तहत विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त कुल 19 सामुदायिक वन पट्टा दावा पत्रों की गहन समीक्षा की गई. समिति ने दावों के भू-सीमा निर्धारण, दस्तावेजों की वैधता एवं फील्ड सत्यापन की विस्तृत जांच की और नियमानुसार निर्णय लिए.

उपायुक्त ने कहा कि वन अधिकार पट्टा निर्गत करने से पूर्व सभी आवेदनों एवं उनसे जुड़े दस्तावेजों की समुचित जांच अनिवार्य है. उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की जांच निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर की जाए एवं केवल पात्र लाभुकों को ही पट्टा निर्गत किया जाए. उन्होंने कई आवेदनों में बने नजरी नक्शा, प्लॉट संख्या, भूमि की श्रेणी (राजस्व भूमि या वन भूमि) एवं संलग्न दस्तावेजों का विस्तृत मिलान कर जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जांच में पाई गई त्रुटियों को समयबद्ध तरीके से सुधार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

बैठक में उपायुक्त ने जोर दिया कि सभी आवेदनों का निष्पादन सर्वसम्मति से हो तथा पात्र आवेदकों को ही लाभ मिले. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की गहन समीक्षा कर कमियों को दूर करने और सही आकलन के बाद अंतिम निर्णय लेने के निर्देश दिए.

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर सिंह, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, जिला परिषद सदस्य शांति बाला केरकेट्टा, अजय एक्का सहित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के अधिकारी उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश पर सिमडेगा में मीट-चिकन दुकानों की विशेष जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता
नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा