Simdega News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

सड़क किनारे या सड़क पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं

Simdega News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश
आमजनों की समस्या सुनते उपयुक्त कंचन सिंह व अन्य अधिकारी

उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए

सिमडेगा: कंचन सिंह(उपायुक्त) की अध्यक्षता में समाहरणालय भवन के मुख्य द्वार पर साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस मौके पर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ सुदूरवर्ती इलाकों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए.

जनता दरबार में विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएं सामने आईं. इनमें जमीन पर अवैध कब्जा, भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा दिलाने, जमीन के आपसी बंटवारे, आवास योजना का लाभ, अग्निपीड़ित दुकानदारों को नगर परिषद से नई दुकान उपलब्ध कराने, जमीन एवं घर से बेदखल करने, साप्ताहिक बाजार में दुकान नहीं लगाने देने, प्रज्ञा केंद्र संचालन हेतु आईडी उपलब्ध कराने, छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने और पीला राशन कार्ड बनाने जैसे मामले शामिल थे.

साप्ताहिक सिमडेगा बाजार में दुकान नहीं लगाने देने को लेकर कई दुकानदारों ने नगर परिषद के विरुद्ध शिकायत पत्र सौंपा. इस पर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बाजार में केवल निर्धारित एवं खाली स्थान पर ही दुकानें लगाई जाएं. सड़क किनारे या सड़क पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है. उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे बाजार में बने शेड और निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगाएं. साथ ही नगर परिषद प्रशासक पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

इस जनता दरबार में लगभग 20 लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. मौके पर अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, नगर परिषद प्रशासक समीर बोदरा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: राज्य में महिला और बच्चों की बढ़ती तस्करी पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक: राफिया नाज़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बशीर बद्र: वो शायर जो हमारे टूटे दिल की बोली बोल गया
Pakur News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गणपुरा में जागरूकता अभियान, लोगों ने लिया तंबाकू छोड़ने का संकल्प
कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी अस्पताल, मौतों के बाद भी खामोश स्वास्थ्य महकमा
Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार
Koderma News: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: डिजिटल दौर की चुनौतियों पर राष्ट्रीय मंथन
कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल